Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! ITI अलीगंज में 30 नवंबर को रोजगार मेला, 18 कंपनियों में 2,520 पदों पर भर्ती

Rojgar Mela
युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! ITI अलीगंज में 30 नवंबर को रोजगार मेला, 18 कंपनियों में 2,520 पदों पर भर्ती
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में सोमवार, 30 नवंबर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में 18 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों पर लगभग 2,520 अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खां के अनुसार, रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर्स, अडानी सोलर, अपना पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड, वीजी ऑटो कंपोनेंट, अद्विक एनर्जी, अशोक लेलैंड, मदरसन, लावा इंटरनेशनल, गुड लक इंडस्ट्रीज, अरविंद मिल्स, बीयर ऑटोव्हील्स इंडिया, केवीबी स्टाफिंग सॉल्यूशंस, टाटा मार्कोपोलो, एयरटेल लिमिटेड और क्राइमिक टेक्नोलॉजीज सहित कुल 18 कंपनियां एवं नियोजक संस्थाएं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में काम करने का अवसर मिलेगा।

10वीं से बीटेक तक के अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में अप्रेंटिसशिप, ट्रेनी (एनएपीएस एवं लीड), ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, असिस्टेंट इंजीनियर, वायरमैन, पेमेंट बैंक और पिकर/लोडर सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। कंपनी और पद के अनुसार 18 से 40 वर्ष तक की आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी) और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। चयनित युवाओं को योग्यता और पद के अनुसार 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। कुछ कंपनियों की ओर से आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रमाण-पत्र और बायोडाटा के साथ पहुंचें अभ्यर्थी

प्लेसमेंट अधिकारी ने इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 30 नवंबर को सुबह 9:30 बजे राजकीय आईटीआई, अलीगंज परिसर में उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, अद्यतन बायोडाटा, वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

ALSO READ: योगी सरकार की पहल ‘तरंग फेस्ट’ से निखर रही बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों की प्रतिभा, दूसरे दिन दिखा हुनर और रचनात्मकता का संगम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...