Punjab Kings: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 35वां मुकाबला आज अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पथुम निशांका (Pathum Nishanka) के रूप में लगा, लेकिन इसके बाद केएल राहुल (KL Rahul) और नीतीश राणा (Nitish Rana) के बीच 200 रनों की साझेदारी की वजह से पंजाब किंग्स ने 264 रन बनाए.
इसके जवाब में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने तेज शुरुआत की और 7 ओवरों में ही 132 रन बना डाले, इस दौरान पंजाब किंग्स के सिर्फ 2 ही विकेट गिरे, लेकिन पंजाब किंग्स का एक खिलाड़ी इस मैच में कैच टपकाते नजर आया, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 264 रन बना डाले.
Punjab Kings के इस खिलाड़ी ने छोड़े लगातार 4 कैच
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान तीसरे ओवर में एक ऐसा पल आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्शदीप सिंह की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, जिससे गेंद हवा में ऊंची उठ गई और डीप स्क्वेयर लेग की तरफ चली गई. केएल राहुल और गेंदबाज अर्शदीप सिंह मान चुके थे कि राहुल को बाहर जाना होगा, लेकिन शशांक सिंह बाउंड्री के पास अच्छी पोजीशन में होने के बाद वो कैच टपका बैठे, गेंद उनके हाथ से फिसली और बाउंड्री के बाहर चली गई.
हालांकि अर्शदीप सिंह विकेट का जश्न मनाने लगे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि शशांक सिंह ने कैच टपका दिया है और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई है, तो वह हैरान रह गए और काफी गुस्से में नजर आए. इसके बाद केएल राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाया और 67 गेंदों में 16 चौके एवं 9 छक्के की मदद से 152 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम 264 रन बनाने में सफल रही.
शशांक सिंह ने इसके पहले भी जमकर टपकाए थे कैच
शशांक सिंह पिछले मैच में भी फील्डिंग में एक कमजोर कड़ी साबित हुए थे. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 3 कैच छोड़े थे. इस मैच में भी उनकी शुरुआत कैच ड्रॉप के साथ हुई. यानी वह 2 मैचों में लगातार 4 कैच छोड़ चुके हैं, इस दौरान उन्होंने एक भी कैच को नहीं लपका है. शशांक सिंह की इस खराब फील्डिंग पर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी नाराज नजर आईं. वहीं, डगआउट में बैठे कोच रिकी पॉन्टिंग भी गुस्से में दिखाई दिए.
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के सामने भी शशांक सिंह ने निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मुकुल चौधरी के कैच टपकाए थे, हालांकि वो पंजाब किंग्स के लिए घातक साबित नही हुए थे, लेकिन शशांक सिंह की आज की गलती पंजाब किंग्स के लिए मुसीबत बनी.
