Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capital) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जा रहा है, इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने केएल राहुल (KL Rahul) के 152 और नीतीश राणा (Nitish Rana0 के 91 रनों की बदौलत 264 रन बनाने में सफल रही.
इसके जवाब में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने जोरदार शुरुआत की, लेकिन तीसरे ओवर के दौरान बड़ा हादसा हुआ और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) चोट की वजह से एम्बुलेंस से मैदान से बाहर गए.
Lungi Ngidi को कैच लेते वक्त लगी गंभीर चोट
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 का 35वां मैच खेला जा रहा. इस दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) कैच लेते समय चोटिल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. जिसकी वजह से उनको मैदान पर एम्बुलेंस में रखकर साधा अस्पताल ले जाया गया है.
ये हादसा मैच की दूसरी पारी में पेश आया. जब पंजाब 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और दूसरी पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद को प्रियांश आर्य ने छक्का मारने की कोशिश की. लेकिन वो सही से टाइमिंग नहीं कर सके जिससे गेंद हवा में खड़ी हो गई.
लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने पीछे दौड़ते हुए उसे कैच करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए और पीछे की ही तरफ जमीन में गिर पड़े. जिससे उनका सिर सीधा जमीन से टकरा गया और वो वहीं पर ही अपने सिर को पकड़ कर लेट गए. इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम मैदान पर दौड़ती हुई आई और कुछ देर तक ट्रीटमेंट करने के बाद खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस में रखा गया और फिर अस्पताल ले जाएगा
Heartbreaking scenes in Delhi 😢
Lungi Ngidi suffered an injury during the Delhi Capitals vs Punjab Kings clash.
He has been rushed to the hospital in an ambulance, and it looked quite serious.
Hoping it’s not a big one. Wishing him strength and a quick recovery. 🙏💔 https://t.co/7zNhWpFyU2 pic.twitter.com/9FQWbmo0el
— Jara (@JARA_Memer) April 25, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
