Posted inक्रिकेट, न्यूज

6,4,4,4,4,6…नीतीश राणा ने जेवियर बार्टलेट का बनाया भरता सिर्फ 1 ओवर में ठोक दिया 28 रन, KL राहुल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Nitish Rana 28 runs
6,4,4,4,4,6...नीतीश राणा ने जेवियर बार्टलेट का बनाया भरता सिर्फ 1 ओवर में ठोक दिया 28 रन, KL राहुल ने दिया ऐसा रिएक्शन
News on WhatsAppJoin Now

Nitish Rana: IPL 2026 में आज 35वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेल गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने आज इतिहास रच दिया है. दिल्ली कैपिटल्स का युवा बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) ने आज विस्फोटक पारी खेली है.

नीतीश राणा (Nitish Rana) ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की सबसे विस्फोटक पारी खेली और सिर्फ 1 ओवर में 28 रन कूट डाले. नीतीश राणा ने ये कारनामा 12वें ओवर में किया.

12वें ओवर में जेवियर बार्टलेट का Nitish Rana ने भुला दिया लाइन लेंथ

11.1 ओवर: नीतीश राणा ने ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की. उन्होंने छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में खेला. गेंद बल्ले के बीच में लगी और सीधे स्टैंड्स में गई.

11.2 ओवर: राणा ने इसके बाद चौका जड़ा. उन्होंने फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की.

11.3 ओवर: ओवर की तीसरी गेंद  पर राणा ने कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला और चौका बटोरा. इसी गेंद पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की.

11.4 ओवर: इस गेंद को राणा ने ड्राइव करके गेंद को गैप में खेला और कवर्स की दिशा में चार रन बटोरे.

11.5 ओवर: लगातार मार खाने के बाद बार्टलेट ने वाइड यॉर्कर का प्रयास किया, जो लो फुलटॉस रही और नीतीश राणा ने इसे एक्सट्रा कवर की दिशा खेलकर चार रन बटोरे.

11.6 ओवर: जेवियर ने एक बार फिर लेंथ में बदलाव किया था और गेंद को ऊपर डाला, जिसे नीतीश ने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेल दिया और छह रन बटोरे.

Nitish Rana और केएल राहुल के सामने बेबस दिखी पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम को पहला झटका 28 रनों के स्कोर पर लगा, जब पथुम निशांका सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने पारी संभाला, इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की.

इस दौरान नीतीश राणा (Nitish Rana) 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं केएल राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्के की मदद से 152 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए.

ALSO READ: DC vs PBKS मैच के बीच आई बुरी खबर, खून से लथपथ हुआ दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...