आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज दिल्ली (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच आईपीएल का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है. पंजाब और दिल्ली के बीच ये मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जा रहा है, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होमग्राउंड पर अभ्यास कर रही थी.
इसी बीच दिल्ली के एक गेंदबाज को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद मैदान पर अफरा तफरी मची. बाद में इस खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Delhi Capitals की टीम का खिलाड़ी हुआ चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नेट बॉलर को ट्रेनिंग सेशन के दौरान गंभीर चोट लगी, जिसके बाद इस खिलाड़ी के चेहरे से खून बहने लगा. इस खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी, जिसके चेहरे पर दर्द देखा जा सकता है. मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने उपचार किया और तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया.
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इस खिलाड़ी पर कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है. फैंस इस खिलाड़ी के मेडिकल अपडेट का इंतजार भी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस खिलाड़ी को बाउंसर के दौरान गंभीर चोट लगी. इसके बाद वह तुरंस जमीन पर गिर गया था.
A young Delhi Capitals player was hit hard on the face by the ball during practice, which caused a serious injury. An ambulance was called to the ground, and he was placed on a stretcher and taken to the hospital.😢
I hope he’s okay and hasn’t suffered any serious injury.🙏 pic.twitter.com/JX8Xjl6YOW
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 24, 2026
दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया रनों का अंबार
पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम को पहला झटका 28 रनों के स्कोर पर लगा, जब पथुम निशांका सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने पारी संभाला, इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की.
इस दौरान नीतीश राणा 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं केएल राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्के की मदद से 152 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए.
