आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल रात भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ था. भारतीय टीम ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को इस मुकाबले में एकतरफा तरीके से हराया. भारत ने पाकिस्तान की टीम को 61 रनों से शिकस्त दी थी, भारत से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पहुंच गई है.
पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) अब पॉइंट्स टेबल में यूएसए से नीचे पहुंच गई है. पाकिस्तान की टीम को अब भारत से मिली हार के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के कगार पर है.
भारत ने किया सुपर 8 के लिए क्वालीफाई, Pakistan बाहर होने की कगार पर
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के अलावा यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम को रखा गया है. ग्रुप ए से नामीबिया की टीम अधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है, वहीं भारतीय टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप ए की बात करें तो टॉप 2 पर भारत और यूएसए का कब्जा है.
ग्रुप ए में भारतीय टीम 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक की वजह से टॉप पर है और उन्होंने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं दूसरे स्थान पर यूएसए की टीम है, जिसने 4 मैच खेले हैं और 2 मैचों में शिकस्त और 2 मैचों में जीत हासिल की है. यूएसए की टीम 4 अंक के साथ नंबर 2 पर है, यूएसए का नेट रनरेट +0.787 का है.
वहीं पाकिस्तान की टीम बाहर होने के कगार पर है, पाकिस्तान की टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमे से 2 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं 1 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की टीम के 4 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.403 का है. इसी वजह से पाकिस्तान की टीम नंबर 3 पर है और अगर पाकिस्तान की टीम अपने अंतिम मैच में नामीबिया से हारती है, तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
भारत ने एकतरफा मुकाबले में दी Pakistan को शिकस्त
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर आलआउट हो गई.
पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) के बल्लेबाज भारत के सामने बेबस दिखी, पाकिस्तान के सामने पहले 2 ओवरों में ही जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
