Pakistan can be out from ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन का समय शेष रह गया है. आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के साथ खड़े रहने के लिए भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मैच का बहिष्कार कर दिया है. पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वो 15 फरवरी को होने वाले मैच में नही खेलेगा, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा.
पाकिस्तान ने अभी तक आईसीसी को रिटेन में ये बात नही बोली है, सिर्फ पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट करके ये फैसला सार्वजनिक किया है. हालांकि आईसीसी ने पहले ही पाकिस्तान को फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है.
Pakistan के फैसले पर आईसीसी ने दी है धमकी
पाकिस्तान सरकार ने जैसे ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया, उसके 2 घंटे बाद ही आईसीसी ने एक लेटर लिखकर पाकिस्तान को धमकी दी है. आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ तौर पर बोल दिया है कि अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
आईसीसी ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को धमकी देते हुए कहा कि
“आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर ध्यान दिया है. जिसमें उसने अपनी नेशनल टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा रूप से हिस्सा लेने का निर्देश देने के फैसले के बारे में कहा है. जबकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से ऑफिशियल जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है.”
आईसीसी ने आगे कहा कि
“आईसीसी टूर्नामेंट खेल की ईमानदारी, कॉम्पिटिटिवनेस, कंसिस्टेंसी और फेयरनेस पर बने होते हैं, और चुनिंदा भागीदारी कॉम्पिटिशन की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है. हालांकि आईसीसी नेशनल पॉलिसी के मामलों में सरकारों की भूमिकाओं का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं, की भलाई के हित में नहीं है.”
Pakistan पर लगेगा बैन तो इन 2 में से 1 टीम को मौका
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से अगर पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) बाहर होती है, तो आईसीसी इसके लिए 2 टीमों को तैयार रहने को बोला है. आईसीसी ने पाकिस्तान को सिर्फ 48 घंटे का समय दिया है. अगर पाकिस्तान की टीम अपने फैसले नही बदलती है, तो पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
पाकिस्तान अगर बाहर होता है, तो युगांडा और बांग्लादेश की टीम को तैयार रहने को कहा गया है. बांग्लादेश की टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहती थी, लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया था. हालांकि अब अगर पाकिस्तान की टीम को बाहर किया जाता है, तो पाकिस्तान की जगह ग्रुप ए में शामिल किया जा सकता है.
वहीं दूसरी टीम यूगांडा है. युगांडा टीम के ज्यादा चांस है कि उन्हें टी20 विश्व कप में जगह मिल जाएगी, क्योंकि वो हिस्सा लेने वाले 20 देशों के बाहर सबसे उच्च रैंकिंग वाली टीम है. इसके पहले बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया है.
ALSO READ: माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी बताया भारत के अलावा कौन सी 3 टीमें सेमीफाइनल में बना सकती हैं जगह
