Posted inक्रिकेट, न्यूज

GAIL की इस कंपनी में पैसा लगाने का खुलने जा रहा है मौका! 18 साल पुरानी कंपनी के IPO पर बोर्ड ने लगाई मुहर, जानिए कितनी हिस्सेदारी बिकेगी

GAIL
News on WhatsAppJoin Now

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) की सहायक कंपनी गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2026 को इसके आईपीओ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि करीब 18 साल पुरानी इस कंपनी में अब आम निवेशकों को भी हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अभी आईपीओ की कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

बोर्ड ने दी IPO को मंजूरी, कितनी हिस्सेदारी बिकेगी?

गेल इंडिया (GAIL India) के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गेल गैस लिमिटेड की शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए आईपीओ के रास्ते को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव के तहत गेल इंडिया अपनी सहायक कंपनी में अधिकतम 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है।

हालांकि, यह अभी शुरुआती मंजूरी है। आईपीओ की अंतिम संरचना, वैल्यूएशन, प्राइस बैंड और हिस्सेदारी बेचने की शर्तें मर्चेंट बैंकरों की सलाह के बाद तय होंगी। इसके बाद गेल इंडिया के बोर्ड से अंतिम मंजूरी ली जाएगी। यानी निवेशकों को अभी आईपीओ की तारीख और शेयर की कीमत के लिए इंतजार करना होगा।

18 साल पहले हुई थी कंपनी की शुरुआत

GAIL गैस लिमिटेड की स्थापना साल 2008 में हुई थी। यह गेल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसका मुख्य कारोबार सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यानी सीजीडी से जुड़ा है। कंपनी घरों तक पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने के साथ-साथ वाहनों के लिए सीएनजी उपलब्ध कराने का काम करती है।

कंपनी देश के अलग-अलग शहरों में गैस वितरण नेटवर्क का संचालन करती है। इसकी मौजूदगी मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक समेत कई राज्यों में है। GAIL गैस के आईपीओ से कंपनी को अपनी कारोबारी पहचान बढ़ाने और भविष्य में विस्तार के लिए पूंजी जुटाने का अवसर मिल सकता है।

3000 करोड़ रुपये के IPO की पहले से चल रही थी तैयारी

GAIL  गैस के आईपीओ को लेकर पहले भी करीब 3,000 से 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की संभावनाएं सामने आई थीं। सितंबर 2026 में कंपनी निवेश बैंकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी। इसके अलावा GAIL India को अपनी छह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्रों को गेल गैस में ट्रांसफर करने की नियामकीय मंजूरी भी मिल चुकी थी।

इन क्षेत्रों में वाराणसी, पटना, रांची, कटक, भुवनेश्वर और जमशेदपुर शामिल हैं। हालांकि, 30 अक्टूबर की बोर्ड मंजूरी के बाद भी आईपीओ का अंतिम आकार और समयसीमा तय नहीं हुई है। ऐसे में निवेशकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

ALSO READ : शादी के बाद पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं शिखर धवन की विदेशी पत्नी, चांद के इंतजार में टिकी रहीं निगाहें!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...