Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

आजम खान में दम है तो अखिलेश यादव के मंच से मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाएं: ओपी राजभर

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav and Azam Khan
आजम खान में दम है तो अखिलेश यादव के मंच से मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाएं: ओपी राजभर
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 26 नवंबर। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए घोषणापत्र पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता अखिलेश यादव के शासनकाल को भूली नहीं है, जब दलितों की जमीनों पर सपाई गुंडे कब्जा करते थे। महिलाओं के साथ खुलेआम अपराध होता था।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितना भी घोषणापत्र जारी कर लें लेकिन लोग समझ चुके हैं कि सपा केवल अपने परिवार का हित सोचती है। बाकी किसी भी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव संविधान दिवस के दिन घोषणापत्र जारी करके संविधान हितैषी बनने का ढोंग करते हैं। लेकिन कार्यक्रम में उन्हीं आजम खान के साथ बैठते हैं जिन्होंने आंबेडकर जी को भूमाफिया कहा था। उन्होंने कहा कि लोग भूले नहीं है कि ये वही आजम खान हैं जिन्होंने पुलिस अधिकारियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। राजभर ने कहा कि सपा वालों से बड़ा संविधान विरोधी दूसरा कोई नहीं है।

राजभर की चुनौती- मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाएं आजम

राजभर ने आजम खान को चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में मुस्लिम समाज के राजनीतिक हितों की चिंता करते हैं, तो अखिलेश यादव के मंच से अगली बार किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाएं।

राजभर ने सपा के घोषणापत्र को ढकोसला पत्र और धोखापत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा का सबसे बुरा हाल होगा और एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगा।

ALSO READ: CM योगी शुक्रवार को 1,594 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी! लखनऊ में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...