Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

CM योगी शुक्रवार को 1,594 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी! लखनऊ में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

CM Yogi Offer Letter
CM योगी शुक्रवार को 1,594 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी! लखनऊ में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (27 नवंबर) को लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसमें 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) के पद शामिल हैं। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इन सभी अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

ALSO READ: योगी सरकार में यमुना प्राधिकरण की आर्थिक रफ्तार को नई उड़ान, एक साल में चार गुना बढ़ीं प्राप्तियां, 7,071 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...