Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी से 7 साल छोटी हैं साक्षी धोनी, इन्होने कराया था दोनों की पहली मुलाकात

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैन हैं। ऐसे में उनके फैन महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी छोटी से छोटी बड़ी बात को जानना चाहते हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात कैसे हुई थी। आज तक जो मुलाकात की बातें बताई जाती है वह सिर्फ अफवाह है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी दोनों बचपन के दोस्त हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और साक्षी के पिता एक एक ही टी कंपनी में साथ में काम करते थे।

माही और साक्षी के बारे में तो यहां तक कहा जाता है, कि दोनों रांची के एक ही स्कूल में साथ में पढ़ते थे। लेकिन यह सभी बातें सिर्फ अफवाह हैं। तो खुद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने इसे झूठा बताया है।

धोनी और साक्षी में 7 साल का है एजगैप

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के बीच में लगभग 7 साल का उम्र का अंतर है। ऐसे में साथ पढ़ने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। 2020 में इंस्टाग्राम में साक्षी लाइव आई थी और उन्होंने क्लियर किया था कि वह पहली बार रांची शादी के बाद ही गई थी।

वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात 19 दिसंबर 2007 को धोनी से हुई थी। धोनी कोलकाता के जिस होटल में टीम इंडिया के लिए रुके थे साक्षी उसी होटल में इनटर्नशिप कर रही थीं।

कैसे हुई थी पहली मुलाकात

वह अपने एक कॉमन फ्रेंड की जरिए उनसे मिली थीं। दोनों एक दूसरे के करीब आए और एक दूसरे को डेट किया। फिर 4 जुलाई 2010 को देहरादून में दोनों ने शादी कर ली।

साक्षी पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर यानी 7 जुलाई को पहली बार रांची गई थी। इससे पहले वह कभी रांची नहीं गई थी। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें-एशियन गेम्स 2023 के लिए तैयार हुई भारतीय B टीम, यशस्वी- रिंकू समेत इन आईपीएल स्टार को मौका, धवन अपनी कप्तानी में दिलाएंगे ट्रॉफी