Placeholder canvas

WTC Point Table: दक्षिण अफ्रीका की जीत ने बदल दिए पॉइंट टेबल, अब इस स्थान पर है भारत

WTC Point Table: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग में खेला गया। जिसमे दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीम 1-1 के साथ तीसरा मैच केपटाउन में खेलेंगी। लेकिन इस मैच का विश्व टेस्ट पॉइंट टेबल पर काफी प्रभाव पड़ा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीमें नुकसान और दक्षिण अफ्रीका टीम को फायदा पहुंचा है। जानिए क्या है बदलाव …

WTC टॉप 5 में हुई दक्षिण अफ्रीका की एंट्री

डीन एल्गर

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से करारी हार दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दक्षिण अफ्रीका टॉप 5 में पहुंच गई है। दक्षिण अफ़्रीका अब 50 प्रतिशत जीत के हाथ, अपनी एक जीत में 12 प्वाइंट हासिल कर चुकी है। जिसके बाद वह प्वाइंट टेबल में 5वें स्थान पर है।

भारत हार के बाद भी है चौथे स्थान पर

भारतीय टीम

दक्षिण अफ्रीका से 7 विकेट से जोहनिशबर्ग में हराने के बाद भी चौथे स्थान पर है। भारत का विन परसेंटेज 55.21 है। साथ ही 4 जीत और 2 हार के बाद 53 प्वाइंट के बाद। चौथे स्थान पर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम प्वाइंट टेबल में हैं।

ALSO READ: IND vs SA: Match Report: केएल राहुल की इस छोटी सी गलती की वजह से भारतीय टीम ने गंवाया जीता हुआ टेस्ट मैच

भारत से आगे है ये तीन टीम

अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट टेबल (WTC) की बात करें, तब भारत ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम है। अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम के साथ भारत प्वाइंट टेबल में ऊपर नीचे हो रहा है। पाकिस्तान टीम के प्वाइंट भारत से कम हैं। वह 36 प्वाइंट के साथ 3 जीत और 1 हार के बाद तीसरे स्थान पर है। लेकिन विन परसेंटेज 75 है। जिसके कारण वह भारत से आगे है।

WTC

टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। श्रीलंका की तरह ही 100 प्रतिशत जीत के बाद टॉप पर है। श्रीलंका के पास 24 और ऑस्ट्रेलिया के पास 36 पॉइंट्स हैं। इसलिए वह टॉप और श्री लंका दूसरे स्थान पर है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ अंतिम टेस्ट मैच खेलना है। जोकि केपटाउन में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट का जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी।

ALSO READ: IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्यों हारी टीम इंडिया, खुद कप्तान केएल राहुल ने बतायी हार की वजह