Placeholder canvas

WTC FINAL छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने लिए सात फेरे, महिला क्रिकेटर से रचाई शादी, धोनी नही ये खिलाड़ी हुआ शामिल, देखें तस्वीर

शानिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सात फेरे ले लिए। उन्होंने 3 जून को महिला क्रिकेटर उत्कर्षा सिंह के साथ शादी की। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस ने उन्हें इस नई पारी के लिए बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ऋतुराज गायकवाड़ ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुल 7 शादी की फोटोज शेयर की हैंऔर अपनी शादी की जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने इस फोटोज के साथ पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘पिच से वेदी तक हमारी यात्रा शुरू होती है.’ इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों कपल की पहली मुलाकात क्रिकेट ग्राउंड पर हुई है।

उनकी इस शादी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के आलराउंडर शिवम दुबे भी पहुंचे। वें अपनी पत्नी के साथ शादी में पहुंचे। इन चारों की तस्वीर शिवम दुबे ने शेयर की और रितुराज को एक नई पारी के लिए बधाई दी। रितुराज की शादी महामंडलेश्वर के एक रिसोर्ट में हुई।

पत्नी भी है क्रिकेटर

ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी भी उनकी तरह एक महिला क्रिकेटर है। वह पुणे की रहने वाली हैं। वह महाराष्ट्र की महिला टीम के लिए क्रिकेट खेलती हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं, जो एक तेज गेंदबाज के साथ-साथ बल्लेबाज की भूमिका निभाती हैं।

वही अगर हम उत्कर्षा के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने 2012-13 और 2017-18 सीजन के दौरान महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में हिस्सा लिया था। उनका चयन महाराष्ट्र की सीनियर टीम में भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायकवाड़ और उत्कर्षा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

ALSO READ:रिकी पोंटिंग का दावा, इन 2 भारतीय खिलाड़ीयों से पार नहीं पाया ऑस्ट्रेलिया, तो समझो WTC हारना पक्का, गिल या रोहित नही इनका लिया नाम