Placeholder canvas

WPL 2023: महिला आईपीएल नीलामी के बाद एक नजर में देखें कौन सी टीम है सबसे ज्यादा मजबूत और कौन है सबसे कमजोर

सोमवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट जगत के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार दिन रहा। जहां सोमवार के दिन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला आईपीएल के पहले संस्करण का ऑक्शन आयोजित हुआ। जहां पांच टीमों ने कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई। ऑक्शन में भारत की बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकी। जिन्हें आरसीबी ने 3.64 करोड़ रूपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। उनके अलावा ऑस्कीट्रेलिया एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली सीवर को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

ऑक्शन में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें से 87 खिलाड़ियों को आईपीएल की फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। जिसमें 30 विदेशी और 57 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने कुल 59 करोड़ 57 लाख रूपये खर्च किए। ऑक्शन में दिल्ली गुजरात और आरसीबी ने सबसे ज्यादा 18-18 जबकि मुंबई ने 17 और आरसीबी ने सबसे कम 16 खिलाड़ी खरीदे।

आइये नजर डालते हैं इन पांच टीमों के दलों पर

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में अपनी टीम में जैमिमा और शैफाली जैसी धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया है, तो उनके अलावा टीम ने मेग लेनिंग, एलीस केप्सी और मारिजन कैप जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी खरीदा है, जो टीम को मजबूती प्रदान करेगी। टीम मेग लेनिंग या शैफाली वर्मा को टीम का कप्तान बना सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स – जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडे (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत), एलीस केप्सी (इंग्लैंड), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), जसिया अख्तर (भारत), मिन्नु मानी (भारत), तानिया भाटिया (भाटिया), पूनम यादव (भारत), जेस जोनासेन (भारत), स्नेहा दीप्ति (भारत), अरुंधति रेड्डी (भारत), अपर्णा मंडल (भारत) ।

मुंबई इंडियंस

मेंस आईपीएल में पांच बार की आईपीएल ने वीमेंस आईपीएल में चैंपियंस की तरह शांपिग की। उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ शुरुआत की और इसके बाद नेटली सीवर और अमिलिय कैरी जैसी कई आलराउंडर खिलाड़ियों को जोड़कर टीम को मजबूत बनाया। मुंबई ने आज हरमनप्रीत कौर को आईपीएल के लिए टीम का कप्तान भी नियुक्त किया।

मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत), पूजा वस्त्राकर (भारत), हीथर ग्राम (ऑस्ट्रेलिया), इजाबेल वॉन्ग (इंग्लैंड), अमनजोत कौर (भारत), धारा गुज्जर (भारत), साइका इशाक (भारत), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), क्लो ट्रयॉन (साउथ अफ्रीका), हुमायरा काजी (भारत), प्रियंका बाला (भारत), सोनम यादव (भारत), जिंतिमनी कलिता (भारत), नीलम बिष्ट (भारत)

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

महिलाओं के आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने सबसे महंगे खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी स्टार स्मृति मंधाना को 3.64 करोड़ रुपये खर्च कर टीम में शामिल किया। वें आगामी आईपीएल में टीम की कप्तान भी हो सकती है।

इनके अलावा आरसीबी ने रिचा घोष, सोफी डिवाइन और हीथर नाइट जैसी कई दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ टीम में शामिल किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वेन निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मीगन शट (ऑस्ट्रेलिया) ।

यूपी वॉरियर्स

आईपीएल में पहली बार कदम रखने जारी यूपी वारियर्स ने एक युवा टीम खड़ी है। टीम ने अंडर 19 और भारत की युवा खिलाड़ियों को खासी तवज्जो देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में एलिसा हीली, ताहिलीया मैक्ग्रा और शबनिम इस्माइल को टीम में शामिल किया ताकि वें टीम में अनुभव जोड़ सके।

यूपी वॉरियर्स – दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), किरण नवगिरे (भारत), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य (भारत), लॉरेन बैल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव (भारत), सिमरन शेख (भारत)

ALSO READ: WPL Auction 2023: पाकिस्तान को अकेले ही घुटने पर लाने वाली ऋचा घोष पर हुई पैसों की बारिश, RCB ने इतने करोड़ खर्च कर बनाया अपनी टीम का हिस्सा

गुजरात जायंट्स

महिला आईपीएल के ऑक्शन में अदानी की टीम ने भी जबरदस्त शांपिग की। टीम ने शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों पर फोकस किया और अपने साथ एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी और सोफिया डंकली को अपनी टीम के साथ जोड़ा। इनके अलावा भारतीय खिलाड़ियों में हरलीन देओल, स्नेहा राणा जैसी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

गुजरात जायंट्स – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत), सबिनेनी मेघना (भारत), जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी (भारत), दयालन हेमलता (भारत), मोनिका पटेल (भारत), तनुजा कंवर (भारत), सुष्मा वर्मा (भारत), हर्ले गाला (भारत), अश्वनी कुमारी (भारत), पारुनिका सिसोदिया (भारत), शबनम शकील (भारत) ।

ALSO READ: WPL Auction 2023 : नीलामी में यास्तिका भाटिया की चमकी क़िस्मत, बिना किसी कारनामे के मुंबई इंडियंस ने कर दी करोड़ो की बारिश