WPL 2023

WPL 2023: सोमवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट जगत के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन रहा। सोमवार को मुंबई के वर्ल्ड जियो कन्वेंशन सेंटर में वीमेंस आईपीएल (WPL 2023) के प्रथम संस्करण का ऑक्शन हुआ। जहां भारत सहित दुनिया भर की कई खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई।

ऑक्शन में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें से 87 खिलाड़ी बिकी। इनमें कई खिलाड़ी करोड़ों रुपये में भी बिकी। हम आपको इस लेख में वीमेंस आईपीएल की पांच सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

1. स्मृति मंधाना

भारतीय टीम की ओपनर और उपकप्तान महिला आईपीएल (WPL 2023) ऑक्शन के सबसे महंगी खिलाड़ी बिकी। उन्हें राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 3.64 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया।

स्मृति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक गहरी छाप छोड चुकी है। वह इस समय भारतीय क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज मानी जाती है।

2. एश्ले गार्डनर

ऑस्ट्रेलिया की आलराउंडर एश्ले गार्डनर वीमेंस आईपीएल (WPL 2023) की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बिकी। उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में अदानी ग्रुप की टीम गुजरात सुपर जाएंट्स ने खरीदा। एश्ले अपने आलराउंडर प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी टीम के लिए कई मैच जिताए है। वें 132.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती है जबकि 6.23 के इकोनॉमी से गेंदबाजी करती है।

3. नेटली सीवर ब्रटं

मेंस आईपीएल की तरह वीमेंस आईपीएल (WPL 2023) में आलराउंडर की भारी मांग रही। यही कारण रहा कि इंग्लैंड की आलराउंडर नेटली सीवर ब्रंट को 3.20 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

वें इंग्लैंड की दिग्गज आलराउंडर मानी जाती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 105 मैचों में 112.64 के स्ट्राइक रेट से 2004 रन बनाए जबकि 108 विकेट हासिल किए हैं।

4.दीप्ती शर्मा

भारत की आलराउंडर दीप्ती शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स ने खरीदा। वें ऑक्शन की चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी रही। दीप्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों 88 मैचों में 914 रन और 97 विकेट ले चुकी है। दीप्ती शर्मा यूपी की कप्तान भी बन सकती है।

ALSO READ:WPL Auction 2023 : नीलामी में यास्तिका भाटिया की चमकी क़िस्मत, बिना किसी कारनामे के मुंबई इंडियंस ने कर दी करोड़ो की बारिश

5. जेमिमा रोड्रिग्स

भारत की राॅकस्टार कही जाने वाली जेमिमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वें आईपीएल (WPL 2023) में भी अपनी टीम के लिए राॅकस्टार बनना चाहेंगी। जेमिमा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 76 मैचों में 10 अर्धशतक के साथ 1728 रन बनाए।

जेमिमा ने हाल ही में विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एकधमाकेदार सीरीज जिताई थी। जेमिमा के साथ दिल्ली ने शैफाली वर्मा को खरीदा था।

ALSO READ: WPL 2023: महिला आईपीएल नीलामी के बाद एक नजर में देखें कौन सी टीम है सबसे ज्यादा मजबूत और कौन है सबसे कमजोर

Published on February 14, 2023 12:28 pm