Placeholder canvas

शतक लगाने के बाद से नहीं चल रहा है विराट का बल्ला, रणजी में 24 गेंदों में बना सके सिर्फ 6 रन

पिछले एक दशक से पूरे क्रिकेट जगत में एक खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से राज किया है। वह खिलाड़ी है विराट कोहली, जिसने दुनिया में हर जगह जाकर रनों का अंबार लगाया है। विराट कोहली ने हर टूर्नामेंट में हर जगह अपने बल्ले से रन बनाए हैं, जिसके कारण पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाजी की मुरीद है। लेकिन विराट नाम का एक और खिलाड़ी इस रणजी ट्रॉफी में खेल रहा है। जो सुर्खियों में है। आईये जानते हैं इस विराट के बारे में।

विराट नाम के स्वरूप नहीं कर रहे प्रदर्शन

आपको बता दें कि हम जिस खिलाड़ी की बात रहे हैं वो विराट कोहली नहीं हैं, बल्कि झारखण्ड के खिलाड़ी विराट सिंह हैं। जो इस समय रणजी ट्रॉफी में झारखण्ड की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि इस विराट का बल्ला विराट कोहली की तरह नहीं चल रहा है। वें लगातार बल्ले से फ्लाॅप साबित हो रहे हैं।

वें हाल ही में प. बंगाल के खिलाफ 24 गेंदों का सामना करने के बावजूद केवल 6 रन ही बना पाए। इसके पहले भी वें कर्नाटक के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 9 रन (8 और 1) ही बना पाए थे। जहां मैच में उनकी टीम को 9 विकेट से हार मिली थी।

हालांकि विराट सिंह का फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा है। उन्होंने इससे पहले तक 43 मैचों की 72 पारियों में 9 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 2372 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए में भी उनके नाम 3 शतक और 15 अर्धशतक हैं। ओवरऑल टी20 करियर में उन्होंने 73 मैचों में 1990 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

ALSO READ: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव का ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा, देखें copy paste कैच का वीडियो

झारखंड की हालत कमजोर

अगर हम मैच की बात करें तो मैच में बंगाल की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। झारखंड की टीम पहली पारी में 173 रनों पर आलॅआउट हो गई। उनकी ओर से सूरज कुमार सिंह ने सर्वाधिक नाबाद 89 रन बनाए। जबकि पं. बंगाल की ओर से आकाशदीप ने 4 विकेट हासिल किए।

बंगाल ने पहली पारी में 328 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 154 रनों की बढ़त हासिल की। बंगाल की ओर से शहबाज अहमद ने 81 रन बनाए। वही झारखंड की दूसरी पारी चल रही है। उन्होंने 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं। उन्होंने पं बंगाल की टीम पर 8 रन की बढ़त बना ली है। झारखंड की ओर से शहबाज नदीम 4 और सुप्रियो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ALSO READ: Samsung Galaxy S23: इंडिया में लॉन्च हुआ सैमसंग की सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज, इसमें है 200MP कैमरा, जानें कीमत