Placeholder canvas

IND vs NZ: विराट कोहली को गलत तरीके से आउट दिए जाने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

by POONAM NISHAD
Virat Kohli

मुंबई टेस्ट मैच : भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वापसी की है। जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। जिसमे विराट चार गेंदों के बाद ही आउट हो गए। डीआरएस के बावजूद विकेट को गलत ठहराया जा रहा था। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं..

विराट शून्य पर गलत निर्णय का हुए शिकार

भारतीय कप्तान विराट कोहली में विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से आराम लिया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड से दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने वापसी की है। मुंबई में विराट को पारी का इंतजार था। लेकिन चार गेंदों के खेलने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने विराट को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैदान के अंपायर ने विराट को आउट करार दिया। जिसके बाद विराट कोहली में डीआरएस की मांग की।

https://twitter.com/NeelsNishchay/status/1466690188696977408

रिव्यू में साफ तौर पर देखा गया कि ऑन फील्ड अंपायर अनिल चौधरी ने जितनी आसानी से विराट कोहली को आउट करार दिया। ये उतना आसान नहीं था। बड़ी स्क्रीन पर देखा गया कि बॉल बल्ले और पैड दोनो से लगभग एक ही समय में टकराई है। थर्ड अंपायर ने इस को स्क्रीन पर चेक करने के बाद मैदानी अंपायर के फैसले के साथ अपना निर्णय दिया। जिसके बाद ड्रेसिंग रूम और फैंस दोनो को विराट के आउट होने पर निराशा हुई।

ट्रैकिंग चेक करना भूल गए

विराट कोहली के रिव्यू लेने के बाद अंपायर ने बल्ले पर बॉल के पहले लगना नही समझा और अंपायर के फैसले को ही सही करार दिया। बॉल के बॉलिंग ट्रेक पर गिरने के बाद बॉल और मिडिल स्टंप भेद रहा है। ऐसा माना गया और विराट को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे। मैदान से जाते वक्त उन्होंने अंपायर नितिन मेनन से बात भी की।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

https://twitter.com/Manimuzic1/status/1466692275887480832

विराट कोहली कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। इसलिए फैंस विराट की बैटिंग देखने के लिए उत्साहित थे। विराट कोहली मुंबई टेस्ट में चार बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। जिसके डीआरएस के विवाद को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया साइट पर अपना गुस्सा दिखाया। एक यूजर ने लिखा कि अंपायर के पास कोई सबूत नहीं था, तब उन्होंने विराट को कैसे आउट दे दिया।

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00