Placeholder canvas

विराट कोहली ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों अचानक से छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी

टी20 विश्व कप 2021 से ही भारतीय क्रिकेट टीम के पद को लेकर विवाद चल रहा है। विराट कोहली ने पहले चयनकर्ताओं के कप्तानी ना छोड़ने के आग्रह के बाद भी टी20 कप्तानी छोड़ दी। फिर वनडे से कप्तानी ले ली गई और अब विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में भी कप्तानी छोड़ दी। इसी बीच विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का विवाद भी सामने आया, लेकिन अब एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने खुद बताया कि कप्तानी छोड़ने फैसला उनका खुद का था और इस कारण वो नही करना चाहते थे कप्तानी…

लीडर बनाने के लिए कप्तान बने रहने की जरूरत नहीं: विराट कोहली

viratkohli

भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमे उन्होंने कप्तानी छोड़ने के पीछे क्या कारण था? इस बात को बताया है। टीम के लीडर बनने के लिए आपको कप्तान पद की आवश्कता नही है। इस बात को भी कहा और एक कप्तान के रूप में अपनी उपलब्धियों की बात भी की। उन्होंने कहा कि

“मैने एक कप्तान के तौर पर जो कुछ भी पाना चाहा वो प्राप्त किया। अब मुझे लगता है कि किसी टीम के लीडर बनने के लिए आपको एक कप्तान होना जरूरी नहीं है”।

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का दिया उदाहरण

MS DHONI

भारतीय टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम में रहकर काफी मैच खेले थे। इन मैच के दौरान इस बात को साफ तौर और देख गया कि जब भी भारतीय टीम मुश्किल में होती थी, विराट कोहली कभी भी उनसे बातचीत या मशवरा करने में कोई दिक्कत नही होती थी। इसलिए उन्होंने अपने कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि

“महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। कैप्टन न रहने के बाद भी वो वही व्यक्ति थे, जिनसे हमसे कई सुझाव दिए थे। कप्तानी छोड़ने के बाद भी वो लीडर थे”।

ALSO READ:IPL 2022: इन 3 टीमों को कप्तान की है सख्त जरूरत, ये 3 खिलाड़ी नीलामी के बाद सीधे बनेंगे कप्तान

कप्तान के तौर पर मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी कल्चर बदलना था: विराट कोहली

विराट कोहली

भारतीय टीम के हर कप्तान की अपनी खूबी रही है। वैसे ही भारतीय टीम में फिटनेस के विषय में भले भी महेंद्र सिंह धोनी ने बात करना शुरू किया, लेकिन विराट कोहली के भारतीय टीम के लिए फिटनेस का उदाहरण रहे हैं।

उन्होंने कहा

“जब मैं भारतीय टीम कप्तान बना तब भारतीय टीम एम कौशल में कोई भी कमी नही थी। मेरा मुख्य काम टीम के कल्चर को बदलना था। भारतीय टीम में जीतने कुशल खिलाड़ी है, विश्व में शायद ही किसी टीम के पास ही”।

ALSO READ: IPL 2022: “20 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीद कर कप्तान बनाएगी विराट कोहली की RCB”