Placeholder canvas

IPL 2022: इन 3 टीमों को कप्तान की है सख्त जरूरत, ये 3 खिलाड़ी नीलामी के बाद सीधे बनेंगे कप्तान

by Jayesh Tandan
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन नज़दीक आता जा रहा है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजीज ने अपने रिटेन किए प्लेयर्स की लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंप दी है। IPL 2022 में 2 नई टीमें भी जुड़ने वाली हैं। ऐसे में टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है। 

अब तक रिटेन किए गए प्लेयर्स से काफी क्लियर हो गया है कि कौनसा प्लेयर किस टीम की कप्तानी करने वाला है। हालांकि कुछ टीमों पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। जानते हैं कौन सी टीमें हैं, जिन्हे कप्तान की जरूरत है और वह किस खिलाड़ी पर दांव लगाती दिख सकती हैं। 

कोलकाता नाईट राइडर्स

Kolkata-Knight-Riders

दो बार IPL खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले कुछ सीजन से एक अच्छा कप्तान नहीं मिल रहा है। पिछले सीजन में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को यह कमान सौंपी गई थी। हालांकि उन्होंने टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था, लेकिन वे अपनी खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहे हैं। पिछले सीजन में कोलकाता फाइनल जीतने से चूक गई थी। 

इसी कारण फ्रेंचाइजी ने इस बार मॉर्गन को रिटेन नहीं किया है। यह पक्का है कि केकेआर श्रेयस अय्यर पर दांव लगाती जरूर दिखेगी। इसके अलावा टीम की कप्तानी इस बार वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को मिल सकती है। फ्रेंचाइजी ने रसेल के अलावा वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

rcb

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद आरसीबी को नए कप्तान की तलाश है। IPL 2013 के बाद, यह पहली बार होगा कि बैंगलोर अपने कप्तान के लिए एक नया चेहरा नियुक्त करेगा। विशेष रूप से श्रेयस अय्यर और डेविड वॉर्नर दोनों ही अहम संभावनाएं हैं, जिन पर आरसीबी बोली लगाना चाहेंगी। दोनों ही खिलाड़ी एक शानदार कप्तान हैं। खासकर अगर श्रेयस अय्यर को मोटी रकम मिल जाती है तो वह किंग कोहली के बाद दूसरे बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।

ALSO READ: IPL 2022: “20 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीद कर कप्तान बनाएगी विराट कोहली की RCB”

साथ ही आरसीबी को भी एबीडी का एक बड़ा रिप्लेसमेंट चुनना है। अगर आरसीबी अपने कप्तान के लिए एक बड़े खिलाड़ी को साइन करने के लिए पूरी ताकत लगाती है, तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

Punjab-Kings

पंजाब किंग्स अब तक IPL खिताब नहीं जीत सकी है। टीम के पास केएल राहुल के रूप में शानदार कप्तान था, लेकिन उन्होंने इस बार टीम के साथ रहने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो प्लेयर मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। प्रीति जिंटा की मालिकाना वाली यह टीम अब मयंक को नया कप्तान नियुक्त कर सकती है। 

ALSO READ: Michael Clarke ने कहा वीरेंद्र सहवाग से भी खतरनाक है ये 22 साल का खिलाड़ी, भारतीय चयनकर्ता बर्बाद कर रहे हैं करियर

इसके अलावा माना जा रहा है कि पंजाब की टीम शिखर धवन को अपने खेमे में शामिल करने के लिए बड़ी बोली शामिल कर सकती है। शिखर धवन एक अनुभवी और जबरदस्त खिलाड़ी है। पंजाब उन्हे अपना नया कप्तान बना सकती है। 

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00