Placeholder canvas

योगराज सिंह और अर्जुन तेंदुलकर ने साथ मिलकर किया भांगड़ा, जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और युवराज सिंह के पिता व पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह इन दिनों अगले महीने से शुरू हो रहे घरेलू टूर्नामेंट की प्रैक्टिस के लिए साथ है। इसी दौरान में 24 सितंबर को अर्जुन तेंदुलकर का 23वां जन्मदिन मनाया गया, जिसके चलते सभी खिलाड़ियों ने अर्जुन तेंदुलकर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसी के चलते सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें योगराज सिंह और अर्जुन तेंदुलकर साथ में भांगड़ा करते नजर आ रहें हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का 23वां जन्मदिन

भारत रत्न मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इस समय चंडीगढ़ में ट्रेनिंग कर रहे हैं। जहां पर अर्जुन तेंदुलकर, चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। इसी बीच 24 सितंबर को उनका 23वां जन्मदिन भी यहां मनाया गया।

इस दौरान गोवा टीम के साथियों और योगराज सिंह साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो योगराज सिंह के साथ भांगड़ा कर रहे हैं। ये अर्जुन तेंदुलकर के जन्मदिन का विडियो है।

Also Read : IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची साउथ अफ्रीका टीम, फुल माला से हुआ स्वागत

योगराज सिंह के साथ वीडियो हो चुका है वायरल

अर्जुन तेंदुलकर और योगराज सिंह के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान का वीडियो वायरल हो चुका है। अब जन्मदिन के दौरान का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। अर्जुन तेंदुलकर और योगराज सिंह के साथ भांगड़ा कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में योगराज सिंह अर्जुन का हाथ पकड़कर खिलाड़ी को भांगड़ा करवा रहें हैं तो वहीं अर्जुन तेंदुलकर शर्माते हाथ हिलाते नजर आ रहें हैं, जिसके बाद वो वापस अपनी जगह चले जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने पसंद किया है। जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर खेलते नजर आयेंगे।

ये एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें 100 से भी ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर अभी आईपीएल डेब्यू भी नहीं कर पाए हैं। जिसके बाद उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। इसी उम्मीद की जा रही है।

Also Read : IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, जानिए किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया