Placeholder canvas

क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे आईपीएल 2024? साक्षी धोनी ने कही ये बात

पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के सर्वेसर्वा महेंद्र सिंह धोनी के चोट पर एक बड़ी एपडेट आई है. आप से बता दे कि पिछले आईपीएल सीजन में धोनी अपने घुटने के चोट से जूझ रहे थे. पिछले महीने धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई थी लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी के धर्मपत्नी साक्षी धोनी ने माही के चोट पर एक बड़ा एपडेट दिया है.

धोनी के चोट पर साक्षी धोनी ने दिया ये अपडेट

साक्षी धोनी एक फिल्म के स्क्रीनिंग के लिए आई थी. यहां फैंस और मीडिया के लोगों ने साक्षी से महेंद्र सिंह धोनी के चोट पर सवाल किया. इन सवालों पर बोलते हुए साक्षी ने कहा कि, ‘रिकवर कर रहे हैं, वह इस समय रिहैब में हैं.’ साक्षी की यह बात सुनकर सभी धोनी फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिल गई है.

आईपीएल से संन्यास लेने वाले थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन का आईपीएल खेलने से पहले कई जगह यह बयान दिया था कि, शायद यह उनका अंतिम आईपीएल साबित हो. लेकिन बाद में देश भर के फैंस ने धोनी को इतना प्यार दिया कि धोनी का मन बदल गया और उन्होंने एक और सीजन खेलने का मन बनाया लिया. संन्यास के सवाल पर धोनी ने कहा था कि,

‘यह बहुत अच्छा समय है कि मैं क्रिकेट को अलविदा कहूं. लेकिन दर्शकों के प्यार ने मुझे मजबूर किया कि मैं अगले 8-9 महीने मेहनत करूं और एक सीजन और खेलने का प्रयास करूं.’

धोनी विश्व के सबसे बड़े कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी का नाम विश्व के सबसे बेहतरीन कप्तानों में लिया जाता है. विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ही एकलौता कप्तान हैं जिन्होंने टी-20 विश्व कप, एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप और चैंपियन ट्राॅफी तीनों आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया है. धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार कप उठाया है. धोनी ने अपने टीम को सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचाया है.

ALSO READ: 6 6 6 6 6 6 6 6 6 4 4 4 4 युसूफ पठान ने टी10 में खेली तूफानी पारी 26 गेंदों में बना डाले 80 रन