Placeholder canvas

Gold Price: शादियों के सीजन के बीच आई खुशखबरी उम्मीद से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानिए 1 तोला गोल्ड की कीमत

Gold Price: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार जंग छिड़ी हुई है। यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है, तो वहीं रूस भी मानने को तैयार नहीं है कई देशों ने रूस को समझाने की कोशिश की, लेकिन रूस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस हो रहे युद्ध का असर दुनिया भर के सर्राफा बाजारों में देखने को मिल रहा है। भारत में भी सोना चांदी के खरीददारों के लिए काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कभी सोने के रेट धड़ाम हो जाते हैं तो कहीं भारी उछाल देखने को मिल रहा है। अब 24 कैरेट सोना 10 रुपए इजाफा के साथ प्रति 10 ग्राम सोना 51,770 रुपये में बेचा जा रहा है, तो वहीं 22 कैरेट सोना 47,450 रुपये पर खुले हैं। 22 कैरेट सोने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर 24 कैरेट सोने की 1 दिन पहले की बात करें तो 51,760 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 22 कैरेट कीमत 47,450 रुपये थी।

जानिए क्या है इन मेट्रो शहरों में GOLD के दाम

सोने की कीमत

भारत के इन मेट्रो शहरों में सोने की कीमत कुछ इस तरह है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 51,770 रुपए है वहीं 22 कैरेट सोना 47,450 रुपए है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 52,600 रुपये है तो वही 22 कैरेट48,220 रुपए हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोना 51,770 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोना 47,450 रुपये है। भुनेश्वर में 24 कैरेट सोना 51,770 रुपए हैं वहीं 22 कैरेट सोना 47,450 रुपए है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 51,770 रुपये है । वहीं 22 कैरेट सोना 47,450 रुपये है।

ALSO READ: ‘बीफ खाने वाला जानवरों के लिए चिंतित है’ होली पर ज्ञान देना Rohit Sharma को पड़ा भारी, लोगो ने किया जमकर ट्रोल

ऐसे चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

TODAY GOLD PRICE

जब भी आप लोग सोना खरीदने जाए तो आप उसकी शुद्धता जरूर चेक कर ले। आप लोगों के पास सोना चेक करने के लिए बहुत अच्छा मौका है आप इस तरीके से सोना चेक कर सकते हैं भारत सरकार ने एक ऐप चलाया है। उस ऐप का नाम है बीआईएस केयर ऐप। आप सोने की शुद्धता चेक की शुद्धता चेक करने के साथ-साथ इस ऐप पर आप इससे जुड़ी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं आपकी शिकायत को तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा।

Read More-IPL 2022: 40 की उम्र में धोनी ने दिखाये बाइसेप्स, वीडियो देख सलमान खान भी शर्मा जाये