महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू करने वाले ये 3 खिलाड़ी जी रहे अब गुमनामी की जिंदगी
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू करने वाले ये 3 खिलाड़ी जी रहे अब गुमनामी की जिंदगी

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) विश्व के श्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने काफी लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी की है, इसी के साथ ही आईसीसी की सभी ट्रॉफी भी जीती है। युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के अंडर डेब्यू करके फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं।

आज हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहें हैं। जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया, लेकिन टीम इंडिया में ज्यादा समय तक नहीं ठहर सके, जिसके बाद अब वो गुमनाम हो चुके हैं।

फैज फजल (Faiz Fazal)

विदर्भ के लिए खेलने वाले 36 साल के बल्लेबाज फैज फजल ने भारतीय टीम के लिए मात्र एक मैच खेला है। फैज फजल को 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था। जिसमें खिलाड़ी ने अर्द्धशतक बनाया था, 55 रन की पारी खेली थी।

हालांकि आराम से लौटे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के बाद फैज फजल को भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। वहीं उन्होंने मात्र 12 आईपीएल मैच खेले हैं। आखिरी बार खिलाड़ी 2011 में आईपीएल में था, जिसके बाद से अब विदर्भ की तरफ से घरेलू क्रिकेट में ही खेल रहे हैं।

Also Read : ENG vs IND: लंदन पहुंचते ही कोरोना की चपेट में आए थे विराट कोहली, कोच राहुल द्रविड़ की बढ़ी चिंता!

मनदीप सिंह (Mandeep Singh)

पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 30 साल के मनदीप सिंह को भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2016 में धोनी की टीम में जिम्बाब्वे दौरे पर अपना डेब्यू करने का मौका मिला। टी20 सीरीज में मनदीप सिंह को कुल तीन मैच खेलने का अवसर मिला। जिसमें खिलाड़ी ने 87 रन बनाए। इसमें उनका अर्धशतक भी शामिल है।

मनदीप सिंह ने आईपीएल में कुल 70 मैच खेले हैं।। जिसमें उन्होंने 4630 रन बनाए हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

बरिंदर सरन (Barinder Sran)

हरियाणा के 29 साल के बरिंदर सरन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे और जिम्बाबे के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था भारतीय टीम के लिए कुल 6 वनडे और 2 टी20 मैच को मिलाकर आठ मैच खेले हैं।

इस दौरान वन डे में खिलाड़ी ने मात्र 7 विकेट लिए हैं। जिसके बाद खिलाड़ी को दोबारा टीम में मौका नहीं मिला है। इस साल आईपीएल में बरिंदर सरन को गुजरात टाइटंस ने चुना था।

ALSO READ: ENG vs IND: इंग्लैंड पहुंचते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कर दी ऐसी हरकत भड़का बीसीसीआई, दोनों को दी चेतावनी

Published on June 23, 2022 12:06 pm