IPL 2022: इन 4 युवा खिलाड़ियों का इस आईपीएल सीजन में बदल जायेगी किस्मत, फ्रेंचाइजी लुटाएंगे पैसा

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में कुछ युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरे रहने वाली है। इन खिलाड़ियों में ये चार नाम सबसे आगे है। पिछले सीजन से नाता तोड़ने के बाद अब ये खिलाड़ी नहीं टीमों का साथ पकड़ने वाले हैं। उसी के साथ कुछ पर कप्तानी का भार भी देखने की उम्मीद है। जानिए कौन हैं वो चार खिलाड़ी और क्यों है इनके ऊपर सबकी नजर…

केएल राहुल

के एल राहुल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और पंजाब की टीम के पिछले सीजन तक के कप्तान केएल राहुल पर इस सीजन में सबकी नजर रहेगी। पिछले सीजन आईपीएल में केएल राहुल का बल्ला काफी तेजी के साथ चला था। आईपीएल 2022 में जुड़ी दो टीमों में लखनऊ की टीम की ओर से केएल राहुल को अपने पक्ष में किया गया है। ऐसी खबरे सामने आ रहीं हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। लेकिन केएल राहुल को भारत के कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। इसलिए उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

दिल्ली टीम के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ सीजन से बाहर हुए थे। जिसके बाद ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद दूसरे हाफ सीजन में भी उन्हें कप्तानी नही दी गई और दिल्ली फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत की कप्तानी के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ऑक्शन में हैं। श्रेयस अय्यर किस आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे इसके बारे में अभी कोई बात सामने नही आई है। लेकिन उन्हे कप्तानी करते हुए देखा जायेगा ये बात तय है। दिल्ली की टीम को लगातार अपनी कप्तानी में प्लेऑफ तक ले जाने वाले इस खिलाड़ी पर भी सबकी निगाहें रहेंगी।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज

चेन्नई की टीम ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज करके इस युवा खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में बना रखा है। हाल ही में विजय हजारे घरेलू टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ ने पांच में से चार शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले वो विराट कोहली और पृथ्वी शाह के बाद के खिलाड़ी बन गए गाय। पिछले साल भी ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से रनों की बरसात हुई थी। जिसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली थी।

ALSO READ: IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को मिले कप्तान, ये 2 भारतीय खिलाड़ी होंगे इन टीमों के कप्तान

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर

ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता टीम की ओर से 10 मैचों में 370 रन बनाए थे। कोलकाता की टीम को संभालने में वेंकटेश अय्यर की परफार्मेंस का भी हाथ था। न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में वेंकटेश अय्यर का चयन भी हुआ था और उन्होंने मैच भी खेले थे। इस बार भी उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी।

ALSO READ: IPL 2022: पिछले साल आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे इन क्रिकेटरों को इस साल शायद ही मिलें खरीददार, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Exit mobile version