Placeholder canvas

मुंबई एयरपोर्ट पर इस हैंडसम हंक के साथ नजर आईं सुहाना खान, जानिए कौन है ये मिस्ट्री बॉय

किंग खान  शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (suhana khan) इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है। जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं।

लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन है जो किंग खान यानी शाहरुख खान की लाडली सुहाना के साथ नजर आ रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर इस हैंडसम हंक के साथ नजर आईं सुहाना

बता दें कि सुहाना खान एक हैंडसम हंक के साथ  मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान उनके साथ एक लंबी हाइट का लड़का भी नजर आया। जिसको देखकर यह लोग सोचने लगे कि आखिर यह हैंडसम हंक है कौन। यह खूबसूरत नौजवान कोई और नहीं  बल्कि सुहाना खान का बॉडीगार्ड है। जिसका नाम नाम दीपक सिंह है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दीपक सुहाना के साथ गाड़ी से उतरने तक से लेकर उनके साथ साथ एयरपोर्ट के अंदर तक चलते नजर आए। फैंस को दीपक का यह अंदाज बहुत पसंद आया, जिसके बाद यूजर ने कमेंट करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा एकदम हीरो है। फैंस सुहाना के बॉडीगार्ड की काफी तारीफ कर रहे हैं।

सुहाना से पहले इस एक्ट्रेस के रह चुके हैं बॉडीगार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

खबरों की माने तो दीपक रॉनित रॉय की पत्नी के भाई हैं।सुहाना से पहले वह कैटरीना कैफ के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। सुहाना हाल ही में एक जानी-मानी कॉस्मेटिक ब्रांड एंबेस्डर बनी। वह जल्द ही  जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ” द आर्चीज” में नजर आने वाली हैं। फैंस बेसब्री से सुहाना के इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

किंग खान की लाडली सुहाना खान(King Khan’s daughter Suhana Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी  तस्वीरें शेयर करती हैं। फैंस उनकी फोटो  को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेताब है। वह जल्द ही  फिल्म द आर्चीज से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात करने जा रहीं हैं। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-जाह्नवी कपूर दे रहीं थी लाइव परफॉर्मेंस, तभी एक शख्स ने सरेआम की ऐसी हरकत, आगबबूला हो उठी एक्ट्रेस, देखें वीडियो