Placeholder canvas

सौरव गांगुली ने महिलाओं पर किया ऐसा कमेंट, भड़के फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

भारतीय क्रिकेट मेंस टीम यूं तो कप्तानी, चयनकर्ता और टीम चयन के साथ बीसीसीआई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इसी बीच विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सौरव गांगुली के साथ विवाद के बाद एक और विवाद का मामला सामने आया है। इस विवाद में भी विराट कोहली के कप्तानी मसले से मिला हुआ हैं। लेकिन सौरव गांगुली ने पत्नी और गर्लफ्रेंड पर एक बिना वजह टिप्पणी कर दी। जिसके बाद वो लगातार ट्रॉल हो रहे हैं। जानिए क्या कहा सौरव गांगुली ने….

पत्नी और गर्लफ्रेंड से होता है तनाव : सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच कप्तानी के फैसले को लेकर विवाद काफी चर्चा में है। जिसपर लगातार सौरव गांगुली और विराट कोहली से सवाल पूछे जा रहे हैं। इसी दौरान जब गुड़गांव के एक कार्यक्रम में उनसे इस विषय में सवाल पूछा गया तब उन्होंने कप्तान विराट कोहली के बिहेवियर की तारीफ की थी। जिसके बाद जब तनांव की वजह पूछी गई तब उन्होंने कहा कि ” तनाव का कारण तो पत्नी ओट गर्लफ्रेंड ही होती हैं”। सौरव गांगुली ने ये बयान मजाकिया अंदाज में दिया था। लेकिन उसके बाद सौरव गांगुली ने अपने लिए एक नया विवाद खड़ा कर लिया है।

फैंस सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

सौरव गांगुली के दिए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उनके विरुद्ध कमेंट किए जा रहे है। पत्नी या गर्लफ्रेंड का तनाव की वजह होने से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहें हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने सौरव गांगुली के इस बयान पर पूरी तरह से नाराजगी जताई है। साथ ही इस कारण से भारत के इस महान क्रिकेट के तौर पर जाने जाने वाले इस खिलाड़ी की लगातार आलोचना हो रही है।

ALSO READ: कप्तानी विवादों के बीच सौरव गांगुली का बड़ा बयान, विराट कोहली ने जबरदस्ती दिलाई थी इस खिलाड़ी को विश्व कप टीम में जगह

सौरव गांगुली को कह दिया ” casual sexism”

social media

social media

social media

social media

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली के तरह की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हे इसे अपनी नाकामयाबी छिपाने का एक जरिया बता दिया है। साथ ही कई यूजर्स ने इसे पोजिशन का गलत उदाहरण बताया है। साथ ही साथ इस तरह से गलत टिप्पड़ी को काफी गलत और गैरजरूरी बताया है।

ALSO READ: विराट कोहली की प्रेस कांफ्रेस के बाद जमकर ट्रोल हो रहे सौरव गांगुली, फैंस ने उड़ाया गांगुली और जय शाह का मजाक