Placeholder canvas

रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, लंबे समय बाद हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का चयन हुआ, जिसमे विराट कोहली से वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी लेकर रोहित शर्मा के हाथों में दी जा चुकी है। साथ ही स्पोर्ट्स वेबसाइट ये दावा भी कर रहीं हैं कि विराट कप्तानी छोड़ने के पक्ष नही थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनसे ये कप्तानी छीनी है। इसी के बाद अब लम्बे वक्त से टीम से बाहर रखे गए इस खिलाड़ी की निगाहे भी रोहित के टीम चयन को लेकर फैसलों पर है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी

गब्बर की वापसी कराएंगे रोहित

शिखर धवन

भारतीय टीम में गब्बर नाम से मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन पिछले एक साल से अधिक समय से निजी और प्रोफेशनल दोनो तरीको से उलझन में रहे हैं। शिखर धवन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय परियों की शुरुआत करने के लिए जाने जाते है। इसी साल उन्हे आईपीएल से पहले श्रीलंका दौरे में कप्तानी भी दी गई थी। जिसमे उन्होंने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनो में ही कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन उसके बाद उन्हे विश्व कप और न्यूजीलैंड दोनो टूर्नामेंट में बाहर रखा गया।

आईपीएल में भी धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह नही मिली। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में अब शिखर धवन वापसी कर सकते हैं। शिखर और रोहित के बीच अच्छे संबंध बताए जाते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में रविचंद्रन अश्विन ने अपनी वापसी की थी। इसी के चलते धवन भी रोहित से उनकी वापसी की उम्मीद करेंगे।

ALSO READ: इन चार खिलाड़ियों को लखनऊ की टीम अपने खेमे में कर ले शामिल, तो बन जाएगी आईपीएल की सबसे मजबूत टीम

आईपीएल में किया था कमाल लेकिन टी20 विश्व कप से थे बाहर

शिखर धवन

धवन ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में शानदार परियां खेली थी। जिसमे उन्होंने अपने कुल 16 मैचों में 587 रन बनाए थे। जिसके कारण प्वाइंट टेबल में दिल्ली का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। लेकिन धवन का विश्व कप में चयन नही हुआ था। सिलेक्टर्स में उनके स्थान पर अन्य खिलाड़ियों को चयनित किया था। न्यूजीलैंड दौरे पर भी धवन की जगह युवा चेहरों को मौका दिया गया था।

श्रीलंका सीरीज में कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी दिखाया दम

भारत और श्रीलंका की हुई इस साल की सीरीज में धवन को कप्तानी का भार सौंपा गया था। इस सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में कप्तान धवन एक शतक बनाने से मात्र 2 से चूक गए थे। इस सीरीज में धवन ने तीन मैचों में 98, 67 और 86 रनों की विस्फोटक पारियां खेली थी।

ALSO READ: रोहित शर्मा के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले कप्तान, नंबर 2 प्रबल दावेदार