Placeholder canvas

जब खुद ऑस्ट्रेलिया ने शेन वार्न पर लगाया था बैन, फूट-फूटकर रोये थे वार्न, क्रिकेट की दुनिया में बन गए थे विलेन

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न में 4 मार्च को अपनी अंतिम सांस ली। अचानक 52 साल की उम्र में शेन वार्न की मौत से पूरा क्रिकेट जगत अचंभित था। उनकी मृत्यु का कारण कथित तौर पर हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके जीवन को लेकर अब उनके फैंस आंकलन कर रहे है। मैदान पर हिट लेग स्पिनर शेन वार्न को अपने जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। आइए आज जानते है उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पल जब फूट फुट का रोए थे शेन वार्न…..

मैदान के बाहर कई बार रहे विवादों के घेरे में

शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन लेग स्पिनर खिलाड़ी शेन वार्न जिन्होंने विश्व क्रिकेट की ” बॉल ऑफ द सेंचुरी” डाली, बल्लेबाजों की अपनी गेंदबाजी से परेशान किया। वो मैदान के बाहर कई तरह से विवादों का शिकार रहे है। इन विवादो में पॉर्न स्टार से मारपीट , कई महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजना शामिल है।

उपकप्तानी से हटाए गए

शेन वॉर्न

मैदान पर हिट रहे ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो साबित हुए खिलाड़ी शेन वार्न मैदान के बाहर अपनी कंट्रोवर्सिज पॉर्न स्टार से मारपीट , कई महिलाओं को अश्लील मैसेज के चलते विलेन बनकर सामने आए। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियन बोर्ड ने उन्हें उपकप्तानी से हटा दिया था। जिसका मलाल उन्हें बाद में बहुत महसूस हुआ।

ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद जब फूट-फूट कर रोए थे शेन वार्न

शेन वार्न

शेन वार्न ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद बहुत रोए थे। उन्होंने कहा था कि,

” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने मुझे घर भेजने का फैसला कर किया। मुझे उस समय टीम के साथ बातचीत करनी थी। वो मेरे लिए बहुत बहुत मुश्किल था,क्योंकि मैंने उन्हें कभी हाथ नहीं लगाया था। मैं वर्ल्ड कप ( 2003) के मौके के लिए उनसे बहुत माफी मांग रहा था। उस वक्त मुझे बहुत बुरा लग रहा था क्योंकि हम सब मिलकर वो वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे। मैं उनके सामने बहुत फूट-फूटकर रो पड़ा था”।

ALSO READ:IND vs SL: जडेजा मात्र 25 रन बनाते और रच देते इतिहास, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने क्यों नहीं दिया मौका, जडेजा ने बताया असली वजह

एक साल का लगा था बैन

शेन वॉर्न

2003 में जब शेन वार्न दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2003 में ऑस्ट्रेलियन टीम के साथ थे। वो ड्रग  टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत ऑस्ट्रेलिया भेजने का निर्णय किया गया। वो अंत तक कहते रहे कि ये दवा उनकी मां ने उन्हें अपना वजन घटाने के लिए दी थी। लेकिन इसके बाद उन्हें वापस भेज कर उन पर एक साल का बैन लगा दिया गया था।

ऑस्ट्रेलियन टीम ने जीता था विश्व कप

शेन वार्न उस समय टीम के खिलाड़ी थे। लेकिन उनको वापस भेजने के बाद भी टीम को कोई खास फर्क नही पड़ा क्योंकि 2003 का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम कर लिया था।

ALSO READ:क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को महान नहीं मानते शेन वार्न, दुनिया के टॉप 5 महान बलेल्बाज में इस भारतीय को दिया जगह