Placeholder canvas

62 चौके-12 छक्के, 2 पारियों में 500 रन ठोक सरफराज खान ने जड़ा बीसीसीआई के मुंह पर जड़ा तमाचा!

युवा बल्लेबाज सरफराज खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह अपने खेल की वजह से चर्चाओं का केंद्र बने रहते हैं। लेकिन लगता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अब भी उनके खेल पर ऐतबार नहीं है। तभी तो इस विस्फोटक खिलाड़ी को अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। अब तक सरफराज खान टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए तरस रहे हैं।

पहले तिहरा फिर दोहरा शतक ठोककरर बटोरी सुर्खियां

पिछले कुछ समय से सरफराज खान सुर्खियों में बने हुए हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। इसके बावजूद उन्हें अब तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया में शामिल नहीं किया है। हाल ही में सेलेक्टर्स ने एशियन गेम्स के लिए टीम अनाउंस की थी। माना जा रहा था कि इस टीम में सरफऱाज खान को मौका मिल सकता है। लेकिन जब खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई उसने सभी का दिल तोड़ दिया। सेलेक्टर्स की अनदेखी पर सरफराज खान कई बार अपना दुख सोशल मीडिया के जरिये साझा कर चुके हैं।

साल 2020 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक जड़ा था। युवा बल्लेबाज ने 301 रनों की दमदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी उनका ऐसा ही प्रदर्शन रहा था। पहले ही दिन उन्होंने दोहरा शतक ठोक दिया था।  27 जनवरी को सरफराज खान ने 213  गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 226 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 32 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

6 दिनों के भीतर ठोके 500 रन

मुंबई ने पहली पारी में सरफराज खान की धाकड़ पारी के दमपर 5 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। हालांकि ये मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इससे पहले 19-22 जनवरी के बीच खेले गए रणजी मुकाबले में उन्होंने नाबाद तिहरा शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 8 छक्के भी जड़े थे। 6 दिन के अंदर उन्होंने रणजी में 500 रन ठोक दिए थे।

ALSO READ: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी टीम इंडिया, धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले 4 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका!