Placeholder canvas

आरपी सिंह के बेटे ने मचाया धमाल, इंग्लैंड टीम में हुआ चयन, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह सीनियर (Rudra Pratap Singh) जो आरपी सिंह के नाम से जानते हैं। आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से अंडर-19 टीम में श्रीलंका क्रिकेट टीम अंडर -19 के खिलाफ होने वाले घरेलू श्रृंखला में जगह दी गई है।

लखनऊ शहर के के रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह सीनियर (Rudra Pratap Singh) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1986 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वन डे मैच खेले थे, जिसके बाद वो 1990 के दशक के आखिर में इंग्लैंड चले गए थे। जहां पर रहते हुए आरपी सिंह ने लंकाशायर काउंटी क्लब और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ कोचिंग की कमान संभाली थी।

जिसके बाद अब आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह ने लंकाशायर की टीम में सलामी बल्लेबाज की तरह जगह बनाई है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सलेक्शन के बाद आरपी सिंह में हैरी सिंह के चुने जाने पर खुशी जताई है।

बेटे के चयन से खुश हैं आरपी सिंह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अंडर-19 टीम में हैरी सिंह के चुने जाने के बाद आरपी सिंह ने कहा

“हाल ही मे कुछ दिनों पहले हमें ईसीबी यानि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से कॉल आया है कि हैरी सिंह को इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है, जो कि श्रीलंका की अंडर-19 टीम खिलाफ मैच खेलेगी। यह आसान कार्य नहीं है, टॉप लेवेल तक जाने के लिए आपको अपने भाग्य और ढेर सारे मेहनत की जरूरत है। पहले मैंने कई बार 90 के दशक में कई क्रिकेटरों को देखा था, जो घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया करते थे, लेकिन जब भी उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला। वे सफल नहीं हो सकते थे जैसे-जैसे मेरा बेटा हैरी सिंह भी बड़ा होगा, उसे वे समय के साथ अच्छा प्रदर्शन लगातार करने होंगे, जो कि हर क्रिकेटर की चाहत होती है”।

Also Read : IND vs SA: प्लेयर ऑफ द सीरीज बनते ही मोहम्मद सिराज के बदले तेवर, कप्तान और कोच को नजरअंदाज कर इन्हें दिया अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय

8 साल की उम्र से खेल रहे हैं क्रिकेट

आरपी सिंह ने अपने बेटे के विषय में कहा कि वो 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। आरपी सिंह ने कहा

“हैरी सिंह ने आठ साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हैरी सिंह कहते हैं कि उनका बेटा फुटबॉल में भी अच्छा खिलाड़ी था। लेकिन जैसे-जैसे उम्र होता गया। मेरी तरह उसका भी क्रिकेट में उसकी दिलचस्पी बढ़ती गई। तभी मैंने फैसला किया कि मेरा इकलौता बेटा मेरे कोचिंग में क्रिकेट खेलेगा”।

Also Read : IND vs SA: “सिर्फ उनकी वजह से सीरीज जीत सके” शिखर धवन ने इस खिलाड़ी को दिया सीरीज जीत का पूरा श्रेय, खुद के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात