Placeholder canvas

IND vs SL: “एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे हिटमैन” श्रीलंका मैच के बाद रोहित शर्मा ने नन्हे फैंस को गिफ्ट किया अपना जूता

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को वनडे विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 302 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। भारतीय टीम के खाते में अब 14 अंक हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया की लगातार 7वीं जीत है।

इससे पहले रोहित शर्मा की सेना ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की।

रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल!

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वानखेड़े स्टेडियम में इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा को फैंस के साथ सेलिब्रेट करते देखा गया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जिसका जिसने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बच्चे को अपना जूता गिफ्ट करते नज़र आ रहे हैं। हिटमैन के इस कारनामे की अब चारों तरफ चर्चा हो रही हैं। फैंस इसपर अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

मालूम हो कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा विराट कोहली (88) ने संभाला। उन्होंने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (92) के साथ 193 रनों पार्टनरशिप की।

वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और 82 रनों की पारी के साथ भारत का स्कोर 357 तक पहुंचा दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए भारतीय गेंदबाज काल साबित हुए। सिराज ने 3, शमी ने 5, बुमराह और जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल कर विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

ALSO READ: IND vs SL: नीचता पर उतरे पाकिस्तानी, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचते ही लगाया शर्मनाक आरोप, कहा अपनी गेंदबाजी में बदल देते हैं गेंद