ROHIT SHARMA HARDIK PANDYA

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत कुछ महीने में होने वाली है. इसके पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं. पहले फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया. इसके बाद आईपीएल नीलामी )IPL 2024 Mini Auction) में उन खिलाड़ियों को खरीदा, जिनकी उन्हें जरूरत थी. इसके बाद 15 दिसम्बर को एक खबर आई और फैंस हैरान रह गये.

खबर थी कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए टीम का कप्तान बना दिया है.

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस हैं नाराज

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस ये खबर आने के बाद बेहद नाराज हैं. यहाँ तक कि फैंस ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया. मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने ही सबसे अधिक आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है. अब पिछले जब 2 साल से रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा, तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

अब रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि

“मुझे नहीं लगता कि उसे कोई परेशानी होगी. वह एक क्रिकेट खिलाड़ी है और वह कप्तानी के बारे में नहीं सोचते हैं. वह क्रिकेट खेलना चाहते थे, इसलिए हार्दिक की कप्तानी में खेलने से मुझे नहीं लगता कि रोहित को कोई परेशानी होगी.”

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार बनाया है आईपीएल चैम्पियन

रोहित शर्मा के कप्तान बनने से पहले मुंबई इंडियंस के पास कोई भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं थी. 2013 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी से इस्तीफा दिया और रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया गया. रोहित शर्मा ने जब टीम की कमान संभाली उसी साल मुंबई इंडियंस को पहला आईपीएल ट्रॉफी दिलाया.

2013 के बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई चैंपियन बनी. सीएसके और एमआई दोनों ने पांच बार आईपीएल का ताज अपने नाम किया है. वहीं बात अगर हार्दिक पंड्या की करें तो हार्दिक पंड्या भी रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ा और गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और पहली बार में ही टीम को आईपीएल विजेता बना दिया.

इसके बाद आईपीएल 2023 में भी गुजरात की टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा. अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का भविष्य क्या होगा.

ALSO READ: 5 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सरेआम MS DHONI को ठहराया अपना करियर खत्म होने का जिम्मेदार

Published on December 28, 2023 11:13 am