Placeholder canvas

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद रणजी में जमकर बरसा ये भारतीय खिलाड़ी, 17 चौके और 2 छक्के ठोक, पेश की ऑस्ट्रेलिया दौरे की दावेदारी

Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट में एक समय पर कप्तानी करके सीरीज जीता चुके खिलाड़ी को टीम से बाहर किया गया था, लेकिन अब अनुभवी खिलाड़ी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी ने मुंबई की कप्तानी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक ठोका है, जिसके बाद फैंस ने खिलाड़ी की काफी तारीफ की और खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं को जवाब दिया।

11 महीने से टीम इंडिया से बाहर है ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहकर सीरीज जीता चुके अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट से करीब 11 महीनों से टीम इंडिया से बाहर हैं। ऐसी साल की शुरुआत यानी साल 2022 जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी से बुरी तरफ फ्लॉप होने के बाद अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया से बाहर किया गया था।

अजिंक्य रहाणे का फर्स्ट क्लास करियर का 38वां शतक

अजिंक्य रहाणे ने घरेलू टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से काफी कमाल किया है। रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास करियर का 38वां शतक बनाया। मैच में मुंबई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 436 रन बनाए हैं।

मौजूदा समय में मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए हैं। इसमें पृथ्वी शॉ 19 रन, यशस्वी जायसवाल 162 रन, सूर्यकुमार 90 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अजिंक्य रहाणे 127 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। इस समय खेल में उनका साथ सरफराज खान दे रहे हैं, जो 31 रन बनाकर नाबाद हैं।

Also Read: IPL 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर होंगे ये 3 खिलाड़ी, खरीद लिया तो CSK का चैम्पियन बनना तय!

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए रहाणे ने ठोका दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2023 में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया फरवरी 2023 में भारत दौरे पर आएगी।

इस सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9-13 फरवरी, नागपुर, दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली, तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला और चौथा टेस्ट 9-13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है।

Also Read: IPL 2023: पिछले साल इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिला था खरीददार इस बार आईपीएल ऑक्शन में लग सकती है करोड़ो की बोली