Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी मेरे जिंदगी के लिए ‘काला धब्बा, MS DHONI की एक्स गर्लफ्रेंड Raai Laxmi का माही पर बड़ा आरोप

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही खेल जगत से दूर हैं, इसके बावजूद भी वह हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी की जो बायोपिक बनी थी उसे देखने के बाद सभी लोगों को यह तो पता चल गया है कि उनकी जिंदगी में क्या-क्या हुआ था पर शायद यह बात किसी को नहीं पता है कि एक साउथ की एक्ट्रेस के साथ भी उनका नाम जुड़ा था, लेकिन धोनी (MS Dhoni) ने कभी भी इस बारे में खुलकर चर्चा नहीं की.

धोनी ने किया खुलासा

इस वक्त धोनी (MS Dhoni) की एक पत्नी और एक बेटी है जिनके साथ वे अपना जीवन बेहद ही खुशहाल तरीके से बिता रहे हैं, लेकिन साक्षी से पहले धोनी का नाम दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ जुड़ा था लेकिन इस रिश्ते को लेकर धोनी ने कभी भी खुलकर चर्चा नहीं की.

वह अभिनेत्री कोई और नहीं राय लक्ष्मी हैं, जहां दोनों को कई बार एक साथ स्पोर्ट किया गया था और पार्टियों में अक्सर एक साथ देखा गया था. इतना ही नहीं धोनी को कई बार इस अभिनेत्री के साथ बर्थडे पार्टी में भी देखा गया, लेकिन कभी भी धोनी (MS Dhoni) ने इस बारे में खुलकर चर्चा नहीं की.

अभिनेत्री इस रिश्ते को मानती हैं दाग

बताया जाता है कि कुछ समय के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और राय लक्ष्मी के बीच ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद उन्होंने साक्षी से शादी कर ली थी. यह साल 2014 की बात है जब महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर राय लक्ष्मी ने खुलकर बात की थी और जूली 2 फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि

“मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग के निशान की तरह है जो लंबे समय तक जाने वाला है.”

ALSO READ: पैसों के खातिर कई अभिनेताओं के साथ बनाए संबंध, टॉप एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा…

आपसी सहमति से हुआ था ब्रेकअप

राय लक्ष्मी का यह भी कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद भी मैं 3- 4 रिश्ते में रही हूं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. आपको बता दें कि अभिनेत्री ने आगे बताया कि

“हमारा ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था और हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं. मैं वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से जानती थी और नहीं जानती थी कि क्या मैं इसे रिश्ता कह सकती हूं, क्योंकि इसने कभी काम नहीं किया. हम आज भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं. वह आगे बढ़ गए हैं शादी कर चुके हैं और यही इस कहानी का अंत है.”

ALSO READ: “मैंने उसका कॉलर पकड़ ली थी, मारने ही जा रहा था तभी…” शिखर धवन का खुलासा इस भारतीय खिलाड़ी के साथ हुई थी ड्रेसिंग रूम में हाथापाई