Placeholder canvas

Neena Gupta से लेकर Suhasini Mule तक, दादी नानी बनने की उम्र में इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, 1 तो बिना शादी ही बन गई थी माँ

Neena Gupta: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने जवानी खत्म होने के बाद यानी दादी और नानी बनने की उम्र में शादी करने का फैसला ​लिया है।

इस लिस्ट में नीना गुप्ता (Neena Gupta) से लेकर सुहासिनी मुले (Suhasini Mule) जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

Neena Gupta

Neena Gupta ने साल 2008 में 49 की उम्र में चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा के साथ शादी रचाई है, लेकिन आपको बता दें कि नीना गुप्ता अपने करियर के शुरूआती दौर में क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थी।

दोनों की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। बेटी के जन्म के बाद भी विवियन ने Neena Gupta से शादी नहीं की थी, जिसके बाद Neena Gupta ने अकेले ही अपनी बेटी को पाला। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने शादी कर ली।

Manisha Koirala

मनीषा कोराइला अपने समय की शानदार अभिनेत्री हैं, जिन्होंने खुद से 7 साल छोटे सम्राट दहल से शादी की थी। लेकिन इन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।

दोनों साल 2012 में अलग हो गए। मनीषा ने 40 की उम्र में शादी रचाई थी, हालांकि सम्राट से अलग होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की।

Mona Singh

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मोना सिंह ने भी 38 साल की उम्र में शादी रचाई। मोना सिंह ने 27 दिसंबर 2019 को श्याम राजगोपालन से शादी रचाई थी, जिनके साथ वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Kamya Punjabi

काम्या पंजाबी टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री है। जिन्होंने कई टीवी शो में काम किया है। काम्या पंजाबी ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

Suhasini Mule

सुहासिनी मुले को आप कई टीवी शो और फिल्मों में देख चुके है। सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में फिजिक्स के प्रोफेसर अतुल गुर्तु को अपना लाइफ पार्टनर बनाया हैरान कर दिया था। आज सुहासिनी मुले 72 साल की है।