Placeholder canvas

मौसम से भी तेज बदलते हैं आजकल के पति… साक्षी धोनी ने MS DHONI को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा!

by Nihal Mishra
SAKSHI DHONI ON MS DHONI

विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पर्सनल लाइफ पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने बड़ा खुलासा किया है. आपको बता दे कि जिस प्रकार से धोनी के फिल्म में दिखाया गया है उससे एकदम अलग है धोनी-साक्षी का रिश्ता. साक्षी धोनी ने खुद शादी से पहले और शादी के बाद के धोनी के बारे में बताया. इस दौरान दोनों का रिश्ता कैसे बदला वह भी आपको इस लेख में बताने वाले हैं.

साक्षी धोनी पति पर बोल गईं ये बड़ी बात

साक्षी ने धोनी और उनके संग उनके रिश्ते को लेकर कहा कि,

‘शादी से पहले हमारे बीच भले ही रोमांस नहीं था, लेकिन एक-दूसरे के साथ हम खूब बातें शेयर करते थे. यही नहीं, हम एक-दूसरे को हमेशा चिढ़ाते भी थे, लेकिन शादी के बाद सब बदल जाता है. ये लोग पहले आपका पीछा करते हैं, और फिर शादी के बाद वो कहते हैं- ठीक है, वो (वाइफ) सिर्फ मेरी है, वो कहां जाएगी. आज भी हम रोमांस से ज्यादा एक-दूसरे को खूब चिढ़ाते हैं.’

महेंद्र सिंह धोनी की सफलता में साक्षी धोनी का है बड़ा हाथ

किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है, यह कोटेशन हमेशा दोहराया जाता है. धोनी ने क्रिकेट खुद सीखा और चैंपियन बने. लेकिन धोनी ने अपने आपको कभी मैनेज करना कभी नही सीखा. क्योंकि इसके पीछे साक्षी थी.

चाहे ब्रांड हो, कोई दुख हो या फिर कोई चोट. इस तरह के समस्या को साक्षी ने बड़े ही सहजता के साथ हैंडल किया है. इसलिए आज धोनी इतने महान बन पाए है.

धोनी बने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी के रिकाॅर्ड बताने की जरूरत नही है. बच्चे-बच्चे को पता है कि धोनी ने भारत को टी-20 विश्व कप, एकदिवसीय विश्व कप और चैंपियन ट्राॅफी जीताया है.

सबको पता है कि कैसे अनगिनत बार धोनी ने अंतिम ओवर में आकर छक्का लगाकर हारा हुआ मैच भारत को जीताया है. धोनी एक अनमोल उपहार रहे हैं भारतीय टीम के लिए, उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा.

ALSO READ: IND vs WI: दूसरे वनडे से क्यों विराट कोहली और रोहित शर्मा को किया गया बाहर? कोच Rahul Dravid ने बताई असली वजह

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00