MS DHONI POST MATCH (महेंद्र सिंह धोनी)

शानिवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में दोनों टीमों कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरी।

जहां मैच में जोफ्रा अर्चार, बेन स्टोक्स और मोईन अली जैसे खिलाड़ी बाहर हो गए, जिनके बाहर होने का खुलासा दोनों कप्तानों ने टाॅस के दौरान किया।

जोफ्रा अर्चार हुए बाहर

मैच में टाॅस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य से हमें एक झटका लगा है। मैं इसे चोट नहीं कहूंगा, लेकिन एहतियात के तौर पर जोफ्रा नहीं खेल रहे हैं, हमारे पास दूसरे खिलाड़ी हैं। जिन्हें हम मौका दे रहे हैं। हालांकि वह अगले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

वही पिच के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने आगे कहा कि

“यह बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी पिच है। गेंदबाजों के लिए इसमें हमेशा कुछ न कुछ रहता है। हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम पिछले कुछ दिनों में अच्छे रहे हैं। बैंगलोर में हमारे आखिरी गेम में क्या गलत हुआ, इस बारे में हमने बात की। उम्मीद है कि हम आज रात मैच जीत सकते हैं। वानखेड़े में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक हैं।”

मोईन अली और बेन स्टोक्स भी हुए बाहर

वही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर कहा कि कुछ चोटों से हमारी चिंता बढ़ी है। स्टोक्स को चोट लगी है, मोईन अली उपलब्ध नहीं हैं। अजिंक्य और प्रिटोरियस खेल रहे हैं। हमने ये दो बदलाव किए हैं।

धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि सबसे यादगार स्थलों में से एक न केवल 2011 की जीत, बल्कि 2007 की जीत भी खास है।

जब हम वापस आए तो हमें जो स्वागत मिला वह बहुत अच्छा था। एक रिपोर्ट में पता चला है कि स्टोक्स कम से कम 10 दिनों के लिए खेल से बाहर हैं।

ALSO READ: सिर्फ 5 गेंद डालकर चोटिल हुआ 14 करोड़ का गेंदबाज, मुंबई पर मिली जीत के बाद भी परेशानी में हैं धोनी

Published on April 9, 2023 1:20 pm