IPL 2022 इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों का होगा आखिरी सीजन, दुबारा नहीं दिखेंगे खेलते हुए

IPL 2022 के लिए आठ टीमों ने अपने चार खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं। कुछ टीमें ऐसी भी हैं जिन्होंने चार से कम भी खिलाड़ी रिटेन किए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ ऐसे प्लेयर्स भी है जो आईपीएल 2022 के सीजन में आखिरी बार फैंस को खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आज हम बात करेंगे इन खिलाड़ियों के बारे में जो अपना आखरी सीजन खेल सकते हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी

msd

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और आईपीएल में आखरी सीजन खेलते दिख सकते हैं। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से सीएसके के लिए खेल रहे है। उनके नेतृत्व में चेन्नई ने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। संन्यास लेने के बाद से उनका बल्ला शांत हो गया है। आईपीएल 2021 के 16 मैचों में धोनी ने 114 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2020 में धोनी के बल्ले से 12 पारियों में केवल 200 रन ही निकले।

सब जानते हैं धोनी एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन हर खिलाड़ी को एक दिन मैदान को अलविदा कहना पड़ता है। धोनी खुद भी बताया है कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में ही खेलेंगे। ऐसे में आईपीएल 2022 में वह आखरी बार खेलते दिख सकते है। 

हरभजन सिंह

319270.4

भारत के अनुभवी स्पिनर और 2011 के विश्व कप विजेता खिलाड़ी हरभजन सिंह आईपीएल 2021 सीजन में केकेआर द्वारा खरीदे गए थे। ऐसा हो सकता है कि भी सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन था। भज्जी 41 साल के हो चुके हैं और उन्हें आईपीएल 2022 के लिए कोई खरीदार मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है। उनकी उम्र को देखते हुए, उनकी लय भी धीमी हो गई है जो उनके खिलाफ जाएगी। आईपीएल 2021 में हरभजन को केकेआर की तरफ से 3 मैच ही खेलने का मौका मिला था जिसके बाद उन्हें बेंच पर बिठा दिया था। आईपीएल के 163 मैचों में हरभजन ने 150 विकेट चटकाए हैं। 

दिनेश कार्तिक

karthik

एक और खिलाड़ी जो किसी समय पर भारतीय टीम के लिए एक अहम हिस्सा हुए करता था। दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक काफी समय से खराब फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। आईपीएल 2021 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए दिनेश ने 17 मैचों में 223 रन बनाए हैं। पूरे सीजन उनका बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया। दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी बीच सीजन में छोड़ दी थी ताकि अपने बल्लेबाज़ी पर ध्यान दे सकें, लेकिन उसका परिणाम उनके हित में नहीं आ सका। कार्तिक अब 36 साल के हो गए है और इस उम्र में काफी क्रिकेटर्स रिटायरमेंट ले लेते हैं। ऐसे में आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक को कोई खरीददार मिले यह कहना मुश्किल है। 

ALSO READ: IPL 2022: नीलामी शुरू होते ही इस खिलाड़ी को सबसे पहले खरीदेगी CSK, धोनी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है ये खिलाड़ी

सुरेश रैना

raina

मिस्टर IPL के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना लंबे समय तक आईपीएल के लीडिंग रन स्कोरर रहे हैं। लेकिन 2019 के बाद से रैना की फॉर्म खराब होती गई। 2021 में सुरेश रैना ने 11 पारियों में सिर्फ 17 के एवरेज से 160 रन ही बना सके और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्ध शतक निकला। खराब फॉर्म की वजह से सुरेश रैना को चेन्नई ने रिटेन नहीं किया। हो सकता है मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना को फिर से चेन्नई खरीद ले या किसी अन्य टीम के लिए सुरेश रैना खेलते हुए दिखें। लेकिन एक सच्चाई ये है कि रैना की बल्लेबाजी में अब वो बात नहीं रही। ऐसे में यही लग रहा है कि रैना आईपीएल 2022 तक ही खेलते दिखें।

ALSO READ: IPL 2022: रविन्द्र जडेजा समेत इन 3 मैच विनर खिलाड़ियों को चाहकर भी रिटेन नहीं कर पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए वजह

Exit mobile version