Placeholder canvas

आईपीएल 2024 में इस खिलाड़ी पर लगेगी सबसे बड़ी बोली, मुंबई इंडियंस खर्च करेगी 25 करोड़ रुपये

by Mayank Tripathi
IPL 2023 MINI AUCTION

भारत की मेजबानी में इस वक्त वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेटं में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। रोहित शर्मा की सेना ने लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

वहीं, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी नॉकआउट मैच के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार खिताब हासिल करने में कामयाब होगी।

इस प्लेयर पर लग सकती है आईपीएल 2024 की सबसे बड़ी बोली

इस बीच आईपीएल 2024 को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अगले साल मार्च के महीने से शुरु होने जा रहे इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगाई जा सकती है। हम जिस खिलाड़ी की यहां चर्चा कर रहे हैं उसका नाम अजमतुल्लाह उमरजाई है। इस खिलाड़ी ने भारत की मेजबानी में जारी वनडे विश्व कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजमतुल्लाह उमरजाई को मुंबई इंडियंस में शामिल किया जा सकता है। इस खिलाड़ी पर 25 करोड़ रुपये की बोली लगाई जा सकती है। फ्रेंचाइजी उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित है। यही वजह है कि टीम उनपर करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार है।

पिछली साल मुंबई इंडियंस की तरफ से कैमरुन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें 17.5 करोंड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया गया था।

स्टार ऑलराउंडर का मौजूदा विश्व कप में प्रदर्शन

बता दें कि मौजूदा विश्व कप में अजमतुल्लाह उमरजाई ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में 70.60 के शानदार औसत से 353 रन बनाए हैं। इसके अलावा उमरजाई ने 7 विकेट अपने नाम किए हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि इस खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंय करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है। आईपीएल 2024 में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजाई मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नज़र आ सकते हैं।

ALSO READ: WPL 2024: महिला IPL 2024 से इन 29 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00