MI vs PBKS: तिलक वर्मा रन आउट होते ही खोया अपना आपा, गाली देते हुए गए पवेलियन, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच एक अच्छा मैच बीती रात देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हार का समाना करना पड़ा। टीम में बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से जाने जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस में सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली है। पारी में मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ( Tilak Verma) एक बेहतरीन रन आउट के। बाद डग आउट में जाते नजर आए। जिसके बाद कैमरे में उनकी अपशब्द कहती तस्वीरे खीच गई। जोकि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

तिलक वर्मा रन आउट के बाद हुए आग बबूला

तिलक वर्मा रन आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के बीती रात मुम्बई इंडियन और पंजाब किंग्स के साथ मैच में टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स ने 198 रन का स्कोर बनाया है। जवाब में मुंबई इंडियंस 12 रन से मैच हार गई। मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान कई ऐसे मौके आए तक टीम ने महत्वपूर्ण दिख रहे विकेट को खो दिया। जिसके बाद मैच विनर से भरी हुई, विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली मुंबई इंडियंस को 12 से हार का समाना करना पड़ा है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के इस साल के उभरते युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को विरोधी टीम के कैप्टन मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए रन आउट किया है। जिसके बाद वो कैमरे में काफी गुस्से में नजर आए। तिलक वर्मा मात्र 20 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेल रहे थे। उन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और दो छक्के से साथ रन बनाए हैं। दरअसल, मैच में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच तालमेल में कमी के बाद तिलक वर्मा को विरोधी टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने रन आउट किए। जिसके बाद वो काफी गुस्से में मैदान से बाहर जाते नजर आए।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/addicric/status/1514300115250401282

ALSO READ:IPL 2022: ORANGE CAP: शिखर धवन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, अब इस खिलाड़ी के सिर पर है ये कैप

 

मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार

मुंबई बनाम पंजाब

मुंबई इंडियंस की टीम इस साल अपने खेले पांच मैच में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 की प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे अंतिम पायदान पर है। पिछले मैच में 12 रन की हार के बाद मुंबई इंडियंस को अगला मैच शनिवार 16 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस की इस तरह से हार के बाद पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का इस साल प्ले ऑफ में पहुंचना कठिन नजर आ रहा है। टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है।

ALSO READ:IPL 2022, POINT TABLE: आईपीएल 2022 के 23वें मैच के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर रहीं ये 4 टीमें, तो खत्म की कगार पर है इन 2 टीमो का सफर

Exit mobile version