Placeholder canvas

जो रूट ने भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को बताया अपना आदर्श, कहा – मैंने जो सीखा उन्ही से सीखा है…..

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस सदी के महान बल्लेबाज माने जाते हैं। जो रूट की गिनती इस सदी के फैब फोर में की जाती है। वें स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और विराट कोहली के साथ इस सदी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने इंग्लैंड की टीम को कई क्रिकेट मैच जिताए है। जो रूट भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया।

जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को बताया आदर्श

जो रूट ने बुधवार से शुरू हो अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग के पहले एक इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने बातचीत में कहा,

“इस समय कई अच्छे खिलाड़ी खेल रहे हैं, लेकिन सचिन को देखिये कि उन्होंने क्या हासिल किया है। वह किस तरह युवावस्था से इतने लम्बे समय तक ऊंचे स्तर पर खेले, वह काबिले तारीफ है।”

जो रुट ने आगे कहा कि

“कई बार ऐसा भी समय था, जब उन्होंने दबाव का सारा बोझ अपने कंधों पर झेला और ऐसा उन्होंने 20 साल से अधिक समय तक किया। इससे पता लगता है कि वह इतने समय तक भारतीय क्रिकेट के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों थे।”

ALSO READ:Shakib Al Hasan ने फिर दिखाई दादागिरी, चप्पल पहनकर मैदान में पहुंचे, अंपायर से करने लगे बहस

भारत का ही नहीं विश्व का महान खिलाड़ी बताया

जो रूट यहीं नहीं रूके। उन्होंने इंटरव्यू सचिन तेंदुलकर को सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का महान खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा,

“वह महान खिलाड़ी थे। मैं छोटा था और जिस तरह वह खेलते थे मैं उसकी प्रशंसा करता था। उन्होंने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी अपना योगदान दिया।”

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में अपना अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उन्होंने साल 2013 में क्रिकेट के सभी तरह के फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वें क्रिकेट जगत में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज है। उनके नाम एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।

ALSO READ: “पृथ्वी शॉ के अंदर गंदी आदतें होती तो मुंबई टीम और दिल्ली कैपिटल्स उसे टीम में जगह क्यों देती” तिहरे शतक के बाद BCCI पर भड़के फैंस