Placeholder canvas

रोहित शर्मा या ईशान किशन, किसके साथ पारी की शुरुआत करने में आता है मजा? शुभमन गिल ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। फैंस के दिलों में जगह बनाई है। इतना ही नहीं गिल क्रिकेट की तीनों ही फॉर्मेट में इंटरनेशनल लेवल पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम का स्टार और भविष्य का बेहतरीन खिलाड़ी भी माना जाता है।

वहीं इस खिलाड़ी का चयन एशिया कप के लिए भी किया गया है, लेकिन इस बीच शुभमन गिल ने अपने ओपनिंग पार्टनर को लेकर के कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।

शुभमन गिल ने बताया अपना पसंदीदा जोड़ीदार

23 साल के इस बल्लेबाज बाद में ओपनिंग पार्टनर को लेकर के अपनी राय रखी है। शुभमन गिल ने कहा है कि,

“कप्तान रोहित के साथ खेलने का अपना अलग अंदाज रहता है।रोहित शुरुआती उम्र में हवाई शॉट खेलने बहुत पसंद करते हैं। जबकि वह मैदान पर थोड़ा समय बिताने के बाद अपना शॉट लगाना पसंद करते हैं।”

” उनके साथ पारी का शुरुआत करना शानदार रहता है। खासकर जब आपको पता हो कि विरोधी टीम का पूरा फोकस रोहित शर्मा पर होगा। तो मुझे ऐसे में पिच पर टिकने का समय मिल जाता है।”

रोहित शर्मा की ये बात है शुभमन गिल को पसंद

शुभ्मन गिल यही नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि,

“कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी को भी पूरी आजादी देते हैं। ताकि वह भी खुलकर खेल सके।”

यह दोनों ही खिलाड़ी आगामी एशिया कप में एक साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि एशिया कप में भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेलना है।

ALSO READ: एशिया कप 2023 के बाद रोहित शर्मा की होगी छुट्टी, महेंद्र सिंह धोनी का ये चहेता खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया कप्तान