IPL 2022: इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को चाहकर भी रिलीज नहीं करना चाहेगी मुंबई और बैंगलोर

आईपीएल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद कोई खिलाड़ी अपने ऑक्शन बोली की कीमत को लेकर चर्चा का विषय जरूर बनता है। प्रदर्शन के तराजू पर नापने के बाद फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बराबर या उससे भी ज्यादा की बोली में जीतकर अपनी तरफ कर लेते हैं। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जोकि जब भी ऑक्शन में आए हैं तब इसके वन हैंडेड मैच जीतने की पारियों को याद करके करोड़ो की कीमत में इन्हे खरीदा गया है।

किरोन पोलार्ड

Polard

मुंबई इंडियंस का ये बल्लेबाज अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। अपने दम पर किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखता है। पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई के साथ 2010 से जुड़े हुए हैं। पोलार्ड ने 2010 के बाद किसी और टीम की तरफ रुख नही किया है।

मुंबई इंडियंस के लिए कई बार अपने दम पर पोलार्ड ने मैच का रुख बदला है। मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑक्शन में नही भेजा जाएगा। इसी के साथ ही क्या पोलार्ड को भी रिटेन किया जाएगा? क्योंकि अगर पोलार्ड ऑक्शन का हिस्सा होते हैं, तब मुंबई इंडियंस की टीम को पोलार्ड को वापस मुंबई से जोड़ने के लिए उन्हें अच्छी बिडिंग करनी पड़ेगी। अगर मुंबई इंडियंस बिडिंग में उन्हें नहीं खरीद पाई तो पोलार्ड जैसे बेहतरीन बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को उन्हें खोना पड़ेगा।

ALSO READ:IND vs NZ: रहाणे और पुजारा के हाथ से निकला एक और मौका, साउथ अफ्रीका सीरीज से होंगे बाहर, इन्हें मिल सकता है मौका!

ग्लेन मैक्सवेल

glenn-maxwell
glenn-maxwell

ग्लेन मैक्सवेल के साथ भी ऑक्शन की कहानी अलग है। मैक्सवेल अभी तक चार आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर कर दिया था, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी से जुड़ने के बाद काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था, ऐसे में विराट कोहली की ये फ्रेंचाइजी किसी भी हालत में ग्लेन मैक्सवेल को नहीं छोड़ना चाहेगी। हालांकि नियम के अनुसार वो सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही अपने पास रख सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी को मैक्सवेल को न चाहते हुए भी अपनी टीम से रिलीज करना पड़ सकता है।

ALSO READ: IND vs NZ: टेस्ट में भारत की कप्तानी के लिए तैयार है ये खिलाड़ी, रोहित और रहाणे को पीछे छोड़ बना पहली पसंद

Exit mobile version