Placeholder canvas

IPL 2024: एक ही खिलाड़ी पर आया प्रीति जिंटा और काव्या मारन का दिल, ऑक्शन में 35 करोंड़ तक खर्च करने को तैयार

by Mayank Tripathi
PREITY ZINTA AND KAVYA MARAN

भारत की मेजबानी में जारी वनडे विश्व कप 2024 अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। उम्मीद है कि रोहित शर्मा की सेना खिताब हासिल करने में कामयाब होगी। इस टूर्नामेंट के बाद सभी की नज़र आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन पर होगी।

इस खिलाड़ी पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर इस बार नोटों की बारिश होने वाली है। इनमें न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का भी नाम शामिल है।

इन पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा का दिल आ गया है। दोनों इन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 35 करोंड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे विश्व कप 2023 के बाद दुबई में आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए ऑक्शन होगा। इससे पहले सभी टीमों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी।

माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले रचिन रवींद्र पर इस बार सर्वाधिक बोली लग सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का टीम मैनेजमेंट उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए करोंड़ों में बोली लगा सकता है।

विश्व कप में रचिन रवींद्र का प्रदर्शन

भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने इस दौरान 10 मैचों में 578 रन बनाए हैं। इसके अलावा रचिन रवींद्र ने 5 विकेट भी हासिल किए हैं। इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने तीन शतकीय पारियां खेली हैं।

उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में उनपर सबसे बड़ी बोली लग सकती है।

ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम देख समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले, अजित अगरकर कर रहे इन 5 खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी

Published on November 21, 2023 11:12 am

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00