IPL

IPL Mega Auction 2022 : IPL के 15वे संस्करण की बोली में कई खिलाड़ियों को फ्रेचाइजी ने उम्मीद से कम रकम में खरीद लिया है। साथ ही कुछ बेहतरीन खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी को कम कीमत में मिल गए हैं। जोकि इस सीजन फॉर्म में भी है और टीम को IPL में काफी फायदा भी पहुंचा सकते हैं। जानिए कौन है वो खिलाड़ी….

एलेक्स हेल्स (Alex Hales), कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR टीम ने Alex Hales को काफी कम कीमत 1.5 करोड़ में अपने नाम कर दिया। पहले चरण की नीलामी में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा लेकिन दूसरे दिन उन पर केकेआर ने 1.5 करोड़ का दांव लगाया। इंग्लिश बल्लेबाज Alex Hales अपनी हार्ड हिटिंग पावर के लिए जाने जाते है। साथ ही उन्हें दुनिया की कई लीग में खेलने का तजुर्बा भी है।

डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell), राजस्थान रॉयल्स

daryl

RR में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को मात्र 75 लाख में अपने नाम कर लिया है। पिछले साल टी20 विश्वकप में Daryl Mitchell ने काफी अच्छी बल्लेबाजी का परिचय दिया था। साथ ही इंटरनेशनल मैच में भी उन्हें एक बड़े खिलाड़ी के रूप में पहचान मिल चुकी है।

डेवोन कॉन्वे (Devon Conway), चेन्नई सुपरकिंग्स

Devon Conway

CSK ने न्यूजीलैंड के Devon Conway को एक करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा है। Devon Conway लॉर्ड्स में आपके टेस्ट डेब्यू में डबल सेंचरी के कारण चर्चा में आए थे। इसी के साथ वो विकेटकीपर भी हैं। कीवी टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके है। साथ ही अच्छी पारियों के लिए जाने जाते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में नहीं बिके S. Sreesanth, फिर भी खेलेंगे श्रीसंत अब इस टीम ने दिया मौका

आर.वेन डेर डुसेन (R van der dusen), राजस्थान रॉयल्स

R van der dusen

RR ने R. van der dusen को एक करोड़ की रकम के साथ अपने साथ जोड़ा है। R. van der dusen एक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज है। उन्हें अपनी बल्लेबाजी में काफी अनुभव भी प्राप्त है। शुरुआती चरण में किसी टीम ने उन पर दांव नही लगाया था। लेकिन दूसरे दिन के अंतिम चरण में राजस्थान रॉयल्स में मैच विनर खिलाड़ी को अपनी टीम में कर लिया।

ALSO READ:IPL 2022: RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी पहले फेस से ही हुआ बाहर, ये रही वजह

Published on February 18, 2022 1:08 pm