Placeholder canvas

IPL 2022: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड इन 5 खिलाड़ियों के नाम, जानिए कौन है पहले नंबर पर

IPL 2022 के 15वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग को भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनियां में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस लीग में सभी क्रिकेटर्स का खेलने का सपना होता है। इस लीग में खेलने पर क्रिकेटर्स को भरपूर पैसा भी दिया जाता है। आज हम बात करेंगे IPL इतिहास के उन खिलाड़ियों के बारे में जो IPL में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। 

एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेन्द्र सिंह धोनी के नाम सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इन्होंने अब तक हुए 14 सीजन में कुल 220 मैच खेले हैं। धोनी ने अब तक 2 टीमों की ओर से IPL मैच खेले हैं। इनमें एक टीम चेन्नई सुपर किंग्स है और दूसरी पुणे सुपर जायंट्स। धोनी ने इस दौरान 4747 रन बनाए हैं। धोनी के बल्ले से 23 अर्धशतक भी निकले हैं। 

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 213 IPL मैच खेले हुए हैं। रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से IPL मुकाबले खेले हैं। रोहित ने IPL में 5611 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन भी बना चुके हैं। IPL में रोहित शर्मा के नाम एक शतक और 40 अर्धशतक भी दर्ज है। 

विराट कोहली

विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। इन्होंने सभी सीजन रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ही खेले हैं। विराट कोहली ने IPL में 207 मैच खेले हैं। विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 6283 रन दर्ज हैं। IPL में विराट कोहली ने 5 शतक और 42 अर्धशतक लगाए है। 

सुरेश रैना

सुरेश रैना इस लिस्ट में टॉप-5 में आते हैं। सुरेश रैना ने 205 मुकाबले खेले हैं। सुरेश रैना के नाम IPL में 5528 रन दर्ज हैं। रैना ने अब तक चेन्नई और गुजरात लायंस की ओर से मैच खेलते नजर आए हैं। IPL में रैना एक शतक और 39 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

ALSO READ: IPL 2022: मेगा ऑक्शन में किसे खरीदेगी लखनऊ? Gautam Gambhir ने खोले राज़

रविंद्र जडेजा

घातक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी IPL के 200 मैच खेल चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने 2386 रन और 127 विकेट अपने नाम किए हैं। ये अब तक चार टीमों से IPL खेल चुके हैं।

ALSO READ:IPL 2022: पंत या सैमसन की तरह इन 3 विकेटकीपर बल्लेबाजों का बल्ला उगलता है आग, नीलामी में होगी पैसे की बरसात