Placeholder canvas

IPL 2022 में फ्लॉप हुए ये 3 दिग्गज कप्तान, करोड़ो लुटा कर बनाये गए कैप्टन एक को बीच में ही छोड़नी पड़ी कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग IPL में 55 मैच खेले जा चुके है। लीग मैच अब केवल 15 ही रह गए हैं। लेकिन अब कोई भी टीम प्लेऑफ के दरवाजे को पार नहीं कर पाई है। हालांकि कुछ टीम है जोकि रेस में तो है लेकिन इतना पीछे हैं कि उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचना अब आधिकारिक रूप से मुश्किल ही लग रहा है। इन टीम के फैंस टीम के कप्तानो को लेकर इस विषय में काफी आलोचनाओं का शिकार बना रहे है। जानिए कौन है इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सीजन के वो कप्तान ….

चेन्नई सुपर किंग्स – रविंद्र जडेजा

IPL 2022: टीम की हार नहीं बल्कि इस बात के चक्कर में छोड़ी जडेजा ने कप्तानी, धोनी से कही अपने दिल की ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स में टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को आधिकारिक रूप से लीग शुरू होने के मात्र दो दिन पहले दी थी। हालांकि पिछले सीजन से ही खिलाड़ी को इस फैसले की खबर थी, ऐसा इंटरव्यू में निकलकर सामने आया हैं। जिसके बाद चेन्नई के कुल 8 मैच इस सीजन कप्तानी करने के बाद रविंद्र जडेजा ने टीम की भागदौड़ एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में सौप दी है।

रविंद्र जडेजा की कप्तानी में कुल 8 मैच में से दो मैच ही टीम जीती थी। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के मात्र तीन मैच में दो में जीत दर्ज कर चुकी हैं जिसमें दिल्ली की टीम के साथ चेन्नई के 91 रन की इतनी बड़ी जीत के बाद फैंस में रविंद्र जडेजा की आलोचना शुरू कर दी है। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी चेन्नई की इस सीजन सिर्फ एक गलत निर्णय के बाद हालत के बाद धोनी कैप्टन होते तो क्या बात होती? इस पर टिप्पणी की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स – श्रेयस अय्यर

IPL 2022: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, कहां- 'हम सक्षम नहीं है', इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार,

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा कैप्टन श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान रह चुके है। उनके उस टीम में प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तानी उन्हें सौप दी थी। लेकिन वो पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम केकेआर को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने मात्र चार मैच जीते हैं।

साथ ही केकेआर टीम लीग में सबसे ज्यादा अपने खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन बदलाव करने वाली टीम है। जिससे टीम में खिलाड़ियों की स्थिति और विश्वास कर अभी तक सवाल नजर आता है। केकेआर की परफॉर्मेंस इस साल लगातार नीचे गिरती नजर आई है। जिसके बाद फैंस श्रेयस अय्यर की इस तरह की कप्तानी से काफी निराश हैं।

ALSO READ:IPL 2022: जीत से गदगद धोनी ने बताया प्लेऑफ पहुंचने का तरीका, कहा- ‘हुआ तो ठीक नहीं तो ये दुनिया का अंत नहीं’

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल टीम बनाने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इस साल अपनी टीम के प्रदर्शन से सभी को निराश के साथ साथ काफी हैरान भी किया है। मुंबई इंडियंस लीग 2022 में शुरुआत के अपने लगातार 8 मैच हारी हैं। जिसके बाद से ही टीम प्ले ऑफ से बाहर हो गई हैं। आईपीएल की शुरुआत से ही लीग की अभी तक की सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे 10वे स्थान पर हैं। मुंबई हर साल के एक बेहद मजबूत टीम नजर आती है, उस पर रोहित शर्मा अब भारतीय टीम के भी कैप्टन है। जिसके बाद भी टीम ने मात्र दो मैच में जीत के बाद चार अंक आपने खाते में रखे हैं।

ALSO READ:IPL 2022: CSK से मिली शर्मनाक हार के बाद बहाने-बाजी पर उतरे ऋषभ पंत, कहा- मेरे पेट में भी ..