Placeholder canvas

IPL 2022: मात्र 20 लाख है इन स्टार खिलाड़ियों का बेस प्राइस, नीलामी शुरू होते करोड़ो की लगेगी बोली

by POONAM NISHAD
IPL

IPL के इस ऑक्शन में मेगा ऑक्शन होने वाला है।इंडियन प्रीमियर लीग IPL के फैंस इस ऑक्शन के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी लीग में पसंदीदा फ्रेंचाइजी के मन पसंद खिलाड़ी दूसरी टीम में जाते नजर आएंगे। ऑक्शन में बिसात सज चुकी है। सीनियर और नामचीन खिलाड़ियों ने अपने अपने लिए बेस प्राइज का चुनाव कर लिया है। जिसमे सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ है।

इस कैटेगरी में श्रेयस अय्यर, रवि चंद्रन अश्विन और डेविड वार्नर जैसे कई खिलाड़ी है। लेकिन आज हम आपको यहां कुछ ऐसे प्लेयर्स के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइज ज्यादा नहीं रखा है। लेकिन इनकी कीमत करोड़ों में लगने की बात कही जा रही है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी…

आवेश खान ( 20 लाख)

आवेश खान

आवेश खान का बेस प्राइस इस आईपीएल 2022 में 20 लाख का है। जबकि पिछले साल IPL में दिल्ली कैपिटल ने इस खिलाड़ी को 70 लाख में खरीदा था। इसी साथ आवेश खान के किए करोड़ो की बोली लगने की उम्मीद की जा रही है। इसके पीछे का कारण है उनका पिछले साल का शानदार प्रदर्शन।

दिल्ली कैपिटल की ओर से आवेश खान ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले साल दिल्ली की ओर से 16 मैच में 26 विकेट किए थे। दिल्ली की ओर से अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन दिल्ली की टीम में उन्हे रिटेन नही किया। जिसके बाद इस खिलाड़ी के करोड़ो में बिकने की बात की जा रही है।

ALSO READ:IPL 2022: चेन्नई को खिताब दिलाने वाला ये खिलाड़ी नीलामी में सब पर पड़ेगा भारी, पानी की तरह बहाना पड़ेगा पैसा

शाहरुख खान ( 20 लाख)

शाहरुख़ खान

इस साल IPL 2022 के किए शाहरुख खान में अपना बेस प्राइज मात्र 20 लाख रखा है। जबकि पिछले सीजन में किंग्स 11 पंजाब में उन्हे 5.25 करोड़ में खरीदा था। इस साल भी IPL में उनको काफी अच्छी कीमत में खरीदे जाने की उम्मीद है। इसी के साथ पिछले सीजन में उन्होंने पंजाब से खेलते हुए 10 पारियों में 153 रन बनाए थे। घरेलू सीजन में अच्छी बल्लेबाजी के बाद फ्रेंचाइजी उन पर नजर लगाए हुए होंगी। सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी से ठीक पहले इन 2 खिलाड़ियों का चमका किस्मत, भारतीय टीम में चयन के बाद अब होगी पैसों की बारिश

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00