Placeholder canvas

IPL 2022 की शुरुआत से पहले एक नजर में देखें कौन है किस टीम का कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। इस बार नए सीजन में IPL का मजा काफी ज्यादा होने वाला है। इस बार कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। आगामी सीजन में टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। IPL 2022 के सभी मैच महाराष्ट्र के 4 स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सामने आए सभी टीमों के कप्तानों के नाम

ipl 1

अबकी बार आठ पुरानी टीमों के अलावा लखनऊ और अहमदाबाद की टीमों की भी इस बार एंट्री हुई है। वहीं, नई टीमों ने काफी पहले ही अपने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी थी। नई टीमों के अलावा कुछ पुरानी टीमों ने भी अपने अपने कप्तानों को बदला है।

गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या संभाल रहे हैं, जबकि लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी जा चुकी है। मुंबई इंडियंस के लिए एक बार फिर रोहित शर्मा कप्तानी करने उतरेंगे। वही, महेंद्र सिंह धोनी की कमान में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पांचवां IPL खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान नियुक्त किया है। 

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी रिषभ पंत करेंगे। साल 2021 के आईपीएल में भी ऋषभ पंत ही टीम के कप्तान थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान इस बार भी संजू सैमसन ही बनाए रखा है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर को इस बार कोलकात नाइटराइडर्स ने अपना कप्तान बनाया है। वे केकेआर के नए कप्तान होंगे। 

ALSO READ:IPL 2022: RCB का इतिहास बदल देंगे फाफ डु प्लेसिस, कप्तान बनते ही कही ये बात

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की कमान इस बार भी केन विलियमसन के ही हाथ में होगी। पंजाब किंग्स की कप्तानी मयंक अग्रवाल को दी गई है, वे टीम के साथ पिछले कई साल से जुड़े हुए हैं। इसी के साथ नजर डालते हैं इस सीजन के सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम पर। 

चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डु प्लेसिस

पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल

राजस्थान रायल्स- संजू सैमसन

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन

गुजरात टाइटंस- हार्दिक पांड्या

लखनऊ सुपर जाइंट्स- केएल राहुल

ALSO READ: IND vs SL, DAY1 Pink Ball Test: STATS: पहले दिन मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी