Placeholder canvas

IPL 2022:बल्लेबाज नहीं नीलामी में रहा गेंदबाजों का जलवा, सबसे महंगे बिके ये 5 भारतीय गेंदबाज, पहला वाला धोनी का शागिर्द

IPL मेगा ऑक्शन 2022 का समापन हो चुका है। दो दिन तक चली इस नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजियों ने 552.6 करोड़ रुपए खर्च कर बोली लगाई। इस ऑक्शन में ईशान किशन 15.25 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। ईशान किशन के अलावा कई युवा खिलाड़ियों पर नोटों की बारिश हुई, वहीं मिस्टर IPL सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला।

इसके अलावा इस मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाजों की चांदी हुई। काफी तेज गेंदबाज ऐसे रहे जिन पर रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी और वह मालामाल हो गए। नजर डालते हैं उन तेज़ गेंदबाज पर। 

Deepak Chahar

deepak chahar

दीपक IPL इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है। जबकि इस तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। दीपक को खरीदने के लिए चेन्नई के साथ राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में थी। आखिर में चेन्नई ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर अपने स्टार गेंदबाज को वापस टीम में शामिल कर लिया।

Shardul Thakur

takur

शार्दुल ठाकुर के लिए बोली की शुरुआत 2 करोड़ रुपये से हुई। दिल्ली और पंजाब की ओर से शार्दुल ठाकुर को खरीदने के लिए जबरदस्त जंग चली। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शार्दुल को खरीदने में दिलचस्पी ली। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारते हुए शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

Harshal Patel

patel

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हर्षल पटेल को बड़ी रकम में खरीदा है। RCB ने उन पर 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हर्षल पटेल का बेस प्राइस इस बार 2 करोड़ रुपये था, लेकिन पिछले सीजन में वह सिर्फ 20 लाख रुपये के प्राइस में खेले थे। यानी पिछले साल वह 20 लाख कमा रहे थे और अब 10.75 करोड़ उनके हाथ में आ गए हैं। 

Avesh Khan

avesh

आवेश खान को IPL की नई टीम लखनऊ ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसी के साथ आवेश खान ने IPL में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल 2022 सीजन की मेगा ऑक्शन के लिए आवेश खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। उन्हें लखनऊ टीम ने 50 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। आवेश खान पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने आवेश को रिलीज कर दिया था।

ALSO READ:IPL 2022: पहली बार में अन्सोल्ड रहने वाले डेविड मिलर दूसरी बार में साबित हुए किलर, इस टीम ने खर्चे बड़ी रकम

Prasidh Krishna

prasidh

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए भी टीमों ने खुलकर पैसों की बारिश की। प्रसिद्ध कृष्णा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था, लेकिन उन्हें 10 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में कृष्णा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन मैचों में नौ विकेट चटकाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा कोलकाता का हिस्सा थे। 

ALSO READ:IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर, नीलामी में दिया 20 गुना ज्यादा मोटी रकम